Shoaib Akhtar brutally trolled by fans india vs pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले का रोमांच देखने के लिए फैंस बेताब हैं। हो भी क्यों न, दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच होने वाला हाई वोल्टेज मैच दुनियाभर में सुर्खियां जो बन जाता है। इस मैच से पहले देशों के फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स के बीच सोशल मीडिया पर राइवलरी देखने को मिल रही है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर रहे शोएब अख्तर ने जब वर्ल्ड कप के बीच राइवलरी को लेकर भारत को जवाब देने की कोशिश की तो भारतीय फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया।
मुंह की खानी पड़ी
दरअसल, शोएब अख्तर ने अपने खेल के दिनों की अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर कैप्शन दिया – “इतिहास कल खुद को दोहराएगा।” शोएब ने एक वनडे मैच के दौरान विकेट का जश्न मनाते अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, लेकिन इस पर उन्हें मुंह की खानी पड़ी। भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। इसके बाद अख्तर ने पोस्ट को डिलीट करने का फैसला किया। दरअसल, भारत और पाकिस्तान वर्ल्ड कप में कुल मिलाकर 7 बार आमने-सामने हुए हैं और सभी 7 मैच भारत ने जीते हैं।
हालांकि इस पोस्ट को डिलीट करने के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर के विकेट का जश्न मनाते हुए एक और तस्वीर पोस्ट की। जिसमें उन्होंने लिखा- ”कल अगर कुछ ऐसा करना है तो ठंड रख…”, जैसे ही शोएब ने ये वाली तस्वीर पोस्ट की, एक बार फिर फैंस ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
फैंस ने सचिन तेंदुलकर के छक्के ठोकते और शोएब के परेशान होते फोटोज शेयर कर उन्हें नानी याद दिला दी। शोएब को इस तस्वीर पर जबर्दस्त प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया में हो सकते हैं कुछ बदलाव! रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया बड़ा अपडेट
विश्व कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की है। जबकि पाकिस्तान को भी दोनों मैचों में जीत मिली है। देखना दिलचस्प होगा कि लाखों दर्शकों के बीच दोनों टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
https://twitter.com/Cricjunction008/status/1712846927371567358
भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव
पाकिस्तान की टीम:
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमां, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी , मोहम्मद वसीम।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
13 hrs agoअदाणी सीमेंट का नवरात्रि पर मां दुर्गा को 15000 बोरियों से एरियल ट्रिब्यूट
14 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines