हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs BAN: घर वापस लौटने पर भी शाकिब अल हसन को लग रहा है डर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से उठाए ये बड़ी मांग

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने फ्यूचर को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलना चाहते हैं, लेकिन बोर्ड को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।

विज्ञापन

Shakib Al Hasan: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी शाकिब अल हसन को अपने देश वापस जाने पर सुरक्षा का खतरा लग रहा है। बांग्लादेश की टीम को भारत के दौरे के बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाना है। कानपुर टेस्ट से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शाकिब अल हसन ने कहा कि अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड उन्हें दक्षिण अफ्रीका से होने वाली टेस्ट सीरीज खेलने के बाद विदेश जाने का सेफ पैसेज देगी तो ही वो खेलेंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो वो वहां पर नहीं जाएंगे।

शाकिब पर दर्ज हैं कई केस

शाकिब अल हसन के खिलाफ उनके देश में कई केस दर्ज हैं। उन पर एक हत्या का मामला भी दर्ज है। ऐसे में उन्हें डर है कि उन्हें बांग्लादेश पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शाकिब की पत्नी अमेरिकी नागरिक हैं। ऐसे में अगर बीसीबी की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला तो वो भारत से सीधे अमेरिका भी जा सकते हैं।

 

शाकिब अल हसन ने कही ये बात

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का नागरिक होने की वजह से उन्हें भारत से वहां जाने पर कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी समस्या देश से बाहर निकलने की है। उन्होंने आगे कहा, “मैंने अपने परिवार और दोस्तों के हालात के बारे में सुना है। ऐसे में मुझे काफी ज्यादा आशंका है।”

विज्ञापन

 

कानपुर हो सकता है उनका आखिरी टेस्ट

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलते हैं तो कानपुर टेस्ट मैच उनका आखिरी मुकाबला हो सकता है। हालांकि वो चाहते हैं कि वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल कर संन्यास लें।

 

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं मीरपुर में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलना चाहूंगा। बोर्ड भी इसी कोशिश में लगा हुआ है कि मैं वहां पर खेल सकूं और सुरक्षित रह सकूं। वहीं, अगर जरूरत पड़ती हैं तो मैं देश से भी बाहर निकल सकूं।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola