Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को आज 23 सितंबर 2025 के पहला नेशनल अवॉर्ड मिला है. दिल्ली के विज्ञान भवन में 71वें नेशनल अवॉर्ड का आयोजन किया गया. इस दौरान सिनेमा जगत के तमाम सितारे मौजूद रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सितारों को नेशनल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. शाहरुख खान को पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है. नेशनल अवॉर्ड के पहले भी कई बार शाहरुख खान को सम्मानित किया जा चुका है. आइए जानते हैं कि कब-कब किंग खान को कौन-सा अवॉर्ड मिला?
कब-कब सम्मानित हुए शाहरुख खान?
शाहरुख खान को हाल ही में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके पहले किंग खान को 12 फिल्मफेयर अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड और 4 आईफा अवॉर्ड मिल चुके हैं. शाहरुख खान को एक्टिंग अवॉर्ड्स के अलावा कई राजकीय सम्मान भी मिल चुके हैं. शाहरुख खान साल 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित हो चुके हैं. साल 2007 में ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस और साल 2014 में लीजन ऑफ ऑनर (दोनों फ्रांस सरकार द्वारा) सम्मानित हो चुके हैं. इसके अलावा भी किंग खान को कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं.
गौरी खान ने दी बधाई
शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनकी वाइफ गौरी खान ने भी उन्हें बधाई दी है. गौरी खान ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में गौरी ने लिखा कि क्या सफर रहा है शारुख खान, नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बधाई. ये आपकी सालों की कड़ी मेहनत और समर्पण का फल है और ये आपके योग्य है. मैं अब इस अवॉर्ड के लिए एक स्पेशल जगह बना रही हूं. गौरी खान के इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर बधाई दी है.
किस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड?
शाहरुख खान को उनकी फिल्म ‘जवान’ के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है. किंग खान को ‘जवान’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की कई फोटोज और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें किंग खान स्माइल करते हुए बेहद हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं. गौरतलब है कि शाहरुख खान के काम को हमेशा ही दर्शकों का खूब प्यार मिलता है. किंग खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाती हैं और हिट निकलती हैं. लोगों को शाहरुख की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है.
संबंधित खबरें
नोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
27 mins agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 hr agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
2 hrs agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
4 hrs agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
4 hrs agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
5 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
6 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines