CBSE Board Exam 2027 Datesheet Out: सीबीएसई 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम, 45 लाख से ज्यादा छात्र होंगे शामिल

CBSE Class 10 12 Board Exams 2027 Datesheet Update: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट 101 दिन पहले जारी कर दी है. 16 फरवरी से 9 मार्च तक चलने वाली परीक्षा की पूरी जानकारी और टाइमिंग पढ़ें.

CBSE Class 10 12 Board Exam 2027 Date Sheet Released

CBSE ने अपनी आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर द‍िया है. (फोटो- एआई)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई कर रहे कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. बोर्ड ने एकेडमिक सेशन 2027 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है. आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी. बोर्ड ने इस बार परीक्षा शुरू होने से काफी समय पहले ही टाइमटेबल घोषित कर दिया है, ताकि छात्र बिना किसी तनाव के अपनी तैयारी का सही प्लान बना सकें.

विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी हुई डेटशीट

सीबीएसई ने इतिहास में पहली बार परीक्षा शुरू होने से पूरे 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है. बोर्ड का मुख्य मकसद छात्रों को रिवीजन का सही टाइमटेबल बनाने के लिए पर्याप्त समय देना है. बोर्ड नोटिस के अनुसार, परीक्षा के सभी सेशन सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे.

विज्ञापन

45 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे एग्जाम
इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में रिकॉर्ड संख्या में छात्र शामिल होने जा रहे हैं. 26.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं 19.18 लाख से ज्यादा छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे. इस तरह 10वीं और 12वीं मिलाकर 45.68 लाख से ज्यादा छात्र इस बार परीक्षा देंगे. सीबीएसई कक्षा 10वीं के लिए 83 विषयों और 12वीं के लिए 121 विषयों यानी कुल मिलाकर 204 विषयों की परीक्षा आयोजित करेगा.

क्‍या है परीक्षा का शेड्यूल
CBSE कक्षा 12 कॉमर्स के छात्रों को बता दें क‍ि 23 फरवरी को अकाउंटेंसी, 16 मार्च को इकोनॉमिक्स और 1 अप्रैल को बिजनेस स्टडीज की परीक्षाएं होंगी. वहीं CBSE साइंस स्ट्रीम के छात्रों के लिए भौतिक विज्ञान (Physics) की परीक्षा 16 फरवरी को, रसायन विज्ञान (Chemistry) की 27 फरवरी को और जीव विज्ञान (Biology) की 25 मार्च को होगी. गणित (Mathematics) और एप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षाएं 9 मार्च को आयोजित की जाएंगी.

विज्ञापन

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी के अनुसार ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम के छात्रों के ल‍िए राजनीति विज्ञान की परीक्षा 19 मार्च को, इतिहास की 27 मार्च को और समाजशास्त्र की 30 मार्च को होगी. भूगोल की परीक्षा 25 फरवरी को तय की गई है, जबकि मनोविज्ञान की परीक्षा 2 मार्च को होगी.

एंट्रेंस एग्जाम्स (JEE/NEET/CUET) की तारीखों का रखा गया खास ध्यान
12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई ने एक बेहद राहत भरा कदम उठाया है. डेटशीट तैयार करते समय देश के प्रमुख एंट्रेंस एग्जाम्स के संभावित शेड्यूल को ध्यान में रखा गया है. परीक्षाओं को मार्च की शुरुआत में ही समाप्त करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि छात्र बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद बिना किसी दबाव के अपनी प्रतिस्पर्धी और उच्च शिक्षा की प्रवेश परीक्षाओं पर पूरा फोकस कर सकें.

विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अब तैयारी का सही समय आ गया है. डेटशीट काफी समय पहले आ जाने से आपको हर सब्जेक्ट के रिवीजन के लिए सही समय मिल जाएगा. सभी छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी सब्जेक्ट-वाइज डेटशीट डाउनलोड करें और अपनी पढ़ाई को नया रूप दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ