Rohit sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा. इस सीरीज से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. रोहित शर्मा पहले मैच से पहले चर्चा में आ गए हैं, वजह है उनकी लाजवाब फिटनेस. सोशल मीडिया पर रोहित की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें वह फिट नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली से आगे रोहित शर्मा?
फिटनेस के मामले में रोहित शर्मा, विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं. ऐसा फैंस सोशल मीडिया पर कह रहे हैं. रांची में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले इंटरनेट पर रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा तस्वीरों में काफी पतले दिख रहे हैं. बता दें कि आईपीएल 2025 के बाद से रोहित शर्मा ने अपना वजन कम किया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा की फिटनेस की तारीफ हुई थी. रांची वनडे से पहले कुछ यूजर्स तो उन्हें दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बता रहे हैं. रोहित के जज्बे को भी लोग सलाम कर रहे हैं. फैंस का मानना है कि 38 साल की उम्र में रोहित ने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है.
रोहित बड़ी उपलब्धि के करीब
रोहित शर्मा रांची में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. रोहित 3 छक्के जड़ते ही वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके अलावा वह 98 रन बनाते ही अपने 20 हजार रन पूरे कर लेंगे. 133 रन बनाते ही रोहित भारतीय सरजमीं पर वनडे फॉर्मेट में 5 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रांची वनडे से पहले आई टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका की बढ़ गई टेंशन
इसके अलावा रोहित शर्मा 1 शतक जड़ते ही भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज बन जाएंगे. उन्होंने अब तक 45 शतक जड़े हैं, जबकि सचिन ने भी बतौर सलामी बल्लेबाज 45 शतक जड़े हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या रांची वनडे मैच में खेलेंगे ऋतुराज गायकवाड़? कप्तान केएल राहुल ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
10 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
10 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
11 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
11 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
12 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
12 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
13 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
14 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
14 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines