हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रायपुर: खेल अकादमियों के लिए हुआ चयन ट्रायल, 650 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

विज्ञापन

रायपुर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर एवं बिलासपुर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। संचालित आवासीय एवं गैर आवासीय अकादमी के लिए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर एवं सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैदान रायपुर में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन 11 एवं 12 जुलाई को किया गया। इसमें 650 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में संचालित गैर आवासीय तीरंदाजी, बालिका फुटबॉल अकादमी, गैर आवासीय हॉकी अकादमी, गैर आवासीय एथलेटिक्स अकादमी एवं खेलो इंडिया एक्सीलेंस सेंटर बिलासपुर अंतर्गत आवासीय एथलेटिक्स अकादमी के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल किया गया। इस चयन ट्रायल में लगभग 650 खिलाडियों का चिकित्सकीय परीक्षण, शारीरिक क्षमता परीक्षण एवं खेल कौशल का परीक्षण किया गया। खिलाड़ियों की चयन सूची शीघ्र ही जारी की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola