India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी 20 मैच 22 जवनरी को कोलकाता में होगा। इस मुकाबले से पहले सभी के मन में यही सवाल है कि किसे प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी और किसे बाहर बैठना पड़ सकता है। इस सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना गया है, लेकिन मौका सिर्फ 11 खिलाड़ियों को ही मिलेगा। आइये जानते हैं कि किन चार खिलाड़ियों को बाहर बैठना पड़ सकता है।
ध्रुव जुरेल को पहले मैच में मौका मिलना मुश्किल
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ध्रुव जुरेल को मौका मिलना मुश्किल है। टीम के विकेटकीपर की भूमिका को संजू सैमसन निभाते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा मिडिल आर्डर में भी ध्रुव जुरेल की जगह बनते हुए नजर नहीं आ रही है।
हर्षित राणा
हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। लेकिन पहले मैच में उनका खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। मोहम्मद शमी लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापस आ रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह पक्की मानी जा रही है। वहीं, उनका साथ अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक पांड्या नजर आएंगे। इस वजह से हर्षित राणा का इस मैच में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है।
रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन के चयन पर भी संशय
ध्रुव जुरेल और हर्षित राणा के अलावा रवि बिश्नोई ओर वॉशिंगटन सुंदर भी इस मैच में बाहर बैठ सकते हैं। अक्षर पटेल को इस मैच में उपकप्तान चुना गया है। ऐसे में उनका खेलना पक्का माना जा रहा है। वहीं, हाल के समय में वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वो टीम इंडिया की स्पिनर के तौर पर पहली च्वाइस हो सकते हैं। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को भी इस मैच में मौका मिलना मुश्किल है।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
संबंधित खबरें
Dollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
3 hrs agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
4 hrs agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
5 hrs ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
5 hrs agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
6 hrs ago3000 में अनलिमिटेड टोल क्रॉसिंग! जानें कैसे मिलेगा FASTag का स्पेशल पास
7 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
10 hrs agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
11 hrs agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
11 hrs agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines