हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद की 15 सड़कों पर तीन साल में हुए 53 प्रतिशत हादसे, इतने लोगों ने गंवाई जान

Ghaziabad News : सड़क हादसों को लेकर एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक सड़क हादसें रात 9 बजे से 12 बजे के बीच हुए है। इसके अलावा सामने आया है कि शहर के सभी थानों में से इंद्रापुरम, कविनगर, मसूरी, साहिबाबाद, मुरादनगर समेत नौ थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़क हादसों में मौते हुई हैं। पढ़ें सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

विज्ञापन
Ghaziabad police

Ghaziabad News : गाजियाबाद में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और सुरक्षा को ओर अधिक बढ़ाने के लिए पुलिस द्वारा एक गैर सरकारी संगठन द्वारा जिले में हुए सड़क हादसों को लेकर एक अध्ययन कराया गया है। एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार जिले की 15 सड़कें ऐसी है जहां पिछले तीन साल में सबसे अधिक 53 प्रतिशत सड़क हादसे हुए हैं। रिपोर्ट की माने तो इस अंतराल में कुल 1219 लोगों ने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाई है। अब गाजियाबाद पुलिस शहर की सड़कों को ओर सुरक्षित बनाने के लिए विभागों के साथ मिलकर रणनिति बनाएगी।

2023 से मार्च 2025 तक का अध्ययन

गाजियाबाद में सड़क हादसों का अध्ययन करने वाले एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 से मार्च 2025 तक सड़क हादसों में कुल 1219 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा इस अवधि में 376 लोग घायल हुए है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शहर की ऐसी 15 सड़कें है जहां पर सबसे अधिक 53 प्रतिशत सड़क हादसे हुए हैं। इन सभी सड़कों की सूची भी पुलिस को एनजीओ की ओर से दी गई है।

नौ थाना क्षेत्रों में हुए सबसे अधिक हादसे

सड़क हादसों को लेकर एनजीओ की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे अधिक सड़क हादसें रात 9 बजे से 12 बजे के बीच हुए है। इसके अलावा सामने आया है कि शहर के सभी थानों में से इंद्रापुरम, कविनगर, मसूरी, साहिबाबाद, मुरादनगर समेत नौ थाना क्षेत्रों में सबसे अधिक सड़क हादसों में मौते हुई हैं। रिपोर्ट के बाद अब पुलिस भी इन हादसों में कमी लाने के लिए विभागों के साथ मिलकर इस दिशा में रणनिति बना रही है, ताकि लोगों को सड़क पर सुरक्षा मिल सके। वहीं लोगों को सड़क हादसों से बचाव के लिए पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी अभियान चलाकर लोगों को इस संबंध में जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा शहर की सड़कों पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अन्य जो भी उपाए होंगे उन्हे भी लागू किया जायेगा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola