---विज्ञापन---

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में जोनल कार्यालय बनाने का प्रस्ताव, लोगों को नहीं लगाने होंगे निगम मुख्यालय के चक्कर

Ghaziabad News: गाजियाबाद इंदिरापुरम क्षेत्र में निगम का जोनल कार्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। ताकि इंदिरापुरम क्षेत्र के लोगों को नगर निगम से संबंधित कार्यो को कराने के लिए वसुंधरा या निगम मुख्यालय के चक्कर लगने ना पड़ें। अधिकारियों का कहना है कि इंदिरापुरम जोनल कार्यालय की इमरात लगभग 13 से 14 करोड़ रुपये की लागत से बन सकती है।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंदिरापुरम के लोगों को बड़ी राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक इंदिरापुरम के लोगों को निगम से संबंधित कार्यो के लिए वसुंधरा या निगम के मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में अब ट्रांस हिंडन क्षेत्र में वसुंधरा और मोहननगर के बाइ इंदिरापुरम में भी निगम का जोनल कार्यालय खोलने का प्रस्ताव है। गाजियाबाद विकास प्रधिकरण द्वारा लगभग 10 माह पहले ही इंदिरापुरम क्षेत्र को नगर निगम को हस्तांतरित किया गया था। तभी से यहां निगम का जोनल कार्यालय खोलने की मांग लोगों द्वारा उठाई जा रही है।

जल्द भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव

गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इंदिरापुरम की जमीन पर ही निगम का जोनल कार्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। ताकि इंदिरापुरम क्षेत्र के लोगों को नगर निगम से संबंधित कार्यो को कराने के लिए वसुंधरा या निगम मुख्यालय के चक्कर लगने ना पड़ें। अधिकारियों का कहना है कि इंदिरापुरम जोनल कार्यालय की इमरात लगभग 13 से 14 करोड़ रुपये की लागत से बन सकती है। इंदिरापुरम क्षेत्र को नगर निगम के हस्तांतारित होने के बाद से ही यहां के लोगों द्वारा इस कार्यालय को लेकर मांग उठ रही थी। फिलहाल इसके लिए प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

---विज्ञापन---

क्ष्रेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्य

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से इंदिरापुरम क्षेत्र को नगर निगम को हस्तांतरण के दौरान 185 करोड़ रुपये मिले थे। जिसके बाद इस रुपये से इंदिरापुरम क्षेत्र की सड़कें, पार्क, सीवर, पेयजल आदि की व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा इस क्षेत्र की साफ-सफाई के लिए भी 180 से अधिक सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में डंपिंग यार्ड बनाने के लिए जमीन देने के लिए भी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। इंदिरापुरम में जोनल कार्यालय बनने से यहां के लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

First published on: Jun 20, 2025 04:25 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola