'जब मैंने कहा था बैंक उंगलियों पर होगा…', ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में PM मोदी ने बीते दौर को किया याद

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की डिजिटल क्रांति का पूरा श्रेय यूपीआई को दिया. पीएम ने कहा कि 10 साल पहले जब उन्होंने मोबाइल में बैंक होने की बात कही थी, तब बड़े-बड़े जानकार भी इस पर यकीन नहीं कर रहे थे. आज यूपीआई के बिना फिनटेक की कोई भी चर्चा पूरी नहीं हो सकती.

Global Fintech Fest 2026, PM Narendra Modi, UPI 10 Years, India GDP Growth, Sovereign Rating Upgrade, Fintech Revolution India, Digital Banking India

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की डिजिटल क्रांति का पूरा श्रेय यूपीआई को दिया. Credit - : X ( ANI)

मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के डिजिटल सफर और फिनटेक सेक्टर की ऐतिहासिक सफलता पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की फिनटेक विकास यात्रा पूरी दुनिया के लिए मिसाल बन चुकी है और इस पूरी कामयाबी का सबसे बड़ा चैंपियन यूपीआई (UPI) है. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में जब भी और जहां भी फिनटेक की चर्चा होगी वह यूपीआई के बिना हमेशा अधूरी रहेगी. यूपीआई ने आम नागरिक से लेकर छोटे-बड़े दुकानदारों तक के लेनदेन का तरीका पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अकेले अगस्त में यूपीआई से 2400 करोड़ रुपये से ज्यादा के सौदे हुए और यह अब 11 देशों में चालू है. उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यूपीआई सिर्फ एक टैक्स या तकनीक की कहानी नहीं, बल्कि एक सभ्यता की यात्रा है. आज भारत का यूपीआई दुनिया के 11 देशों में लाइव हो चुका है.

विज्ञापन

‘याद करिए उन जानकारों के चेहरे’

प्रधानमंत्री ने 10 साल पहले के दौर को याद करते हुए उस समय के आलोचकों पर भी तंज कसा. पीएम मोदी ने कहा, “10 साल पहले जब मैं कहता था कि आपका पूरा बैंक आपकी उंगलियों पर होगा, तब कुछ लोगों को यह बात बिल्कुल असंभव लगती थी. मैं किसी साधारण व्यक्ति की बात नहीं कर रहा, बल्कि उन लोगों की बात कर रहा हूं जो खुद को बहुत पढ़ा-लिखा और जानकार समझते थे. जरा उन चेहरों को याद कीजिए जो उस वक्त इसे नामुमकिन बता रहे थे.”

पीएम ने कहा कि आज भारत की जनता ने तकनीक को अपनाकर यह साबित कर दिया है कि देश बड़े से बड़े बदलाव को आसानी से स्वीकार करने की ताकत रखता है.

विज्ञापन

भारत का यूपीआई दुनिया के 11 देशों में लाइव

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि बीते 25 अगस्त को यूपीआई ने अपने सफल 10 साल पूरे कर लिए हैं. पिछले एक दशक में यूपीआई ने न केवल देश के बैंकिंग ढांचे को बदल दिया, बल्कि भारत को कैशलेस और डिजिटल अर्थव्यवस्था की दौड़ में सबसे आगे खड़ा कर दिया है.

वैश्विक संकट के बीच 7.8% की मजबूत ग्रोथ

पीएम मोदी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर में ऊर्जा और जरूरी सामानों की सप्लाई चेन पर भारी दबाव है. व्यापार को लेकर भी महीनों से तनाव बना हुआ है. ऐसे कठिन माहौल में अप्रैल-जून की तिमाही सबसे चुनौतीपूर्ण रही. लेकिन इन तमाम मुश्किलों के बावजूद जब भारत ने 7.8% की विकास दर (ग्रोथ रेट) हासिल की तो पूरी दुनिया ने इसे एक बड़े भरोसे के रूप में देखा.

विज्ञापन

30 साल बाद जापान ने बढ़ाई भारत की रेटिंग

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पर दुनिया का बढ़ता भरोसा हमारी सॉवरेन रेटिंग्स में भी साफ झलकता है. उन्होंने जानकारी दी कि हाल ही में जापान की प्रमुख क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को अपग्रेड करके ‘A’ कैटेगरी में शामिल किया है. पीएम ने जोर देकर कहा कि बहुत कम लोगों को यह मालूम होगा कि यह उपलब्धि पूरे तीन दशक यानी 30 साल बाद हासिल हुई है. यह अपग्रेड साबित करता है कि दुनिया को भारत की विकास गति, हमारे मैक्रोइकोनॉमिक स्थायित्व और पिछले कुछ वर्षों में किए गए बुनियादी सुधारों पर पूरा यकीन है.

और तेज दौड़ेगी ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में साफ किया कि देश में सुधारों का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वैश्विक दबावों के बावजूद आने वाले समय में भारत की ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पहले से भी ज्यादा तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगी और देश के आर्थिक विकास को नई ऊंचाई देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ