हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विदेश निर्मित अवैध सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीनों की अवैध तस्करी और बिक्री करने वाले गिरोह पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ एक सख्त कदम है।

विज्ञापन

Rajastan news:राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो विदेश निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीनें देशभर में बेच रहा था। इस गिरोह का इस्तेमाल भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे अवैध काम में किया जा रहा था। मामले में पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अमिताभ भादुरी (45) को जयपुर में गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें: NDA का MMM फैक्टर या इंडिया अलायंस का महिला आरक्षण, बिहार चुनाव में किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

कोलकाता से चलता था नेटवर्क

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के निदेशक डॉ. अमित यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना और संबंधित कंपनी कोलकाता में है, जिसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी जा चुकी है। यह गिरोह विदेश निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीनें लाकर देशभर में भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे अवैध काम में बेचने में लिप्त था।

विज्ञापन

डॉ. यादव ने जोर दिया कि यह कार्रवाई कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ एक सख्त कदम है यह कार्रवाई कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ एक सख्त कदम है और राजस्थान सरकार लंबे समय से लिंगानुपात में सुधार और पीसीपीएनडीटी अधिनियम के सख्त क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है।

कैसे हुआ खुलासा?

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि सूचना मिलने के बाद करीब दो महीने तक जांच कर मामला पुष्ट किया गया। दलाल अमिताभ भादुरी जयपुर रेलवे स्टेशन पर 6.25 लाख रुपये में सौदा करने के लिए पहुंचा, जहां पीसीपीएनडीटी टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से पता चला कि वह यह अवैध मशीन कोलकाता में डॉ. आदित्य मुरारका से लेकर जयपुर आया था।

विज्ञापन

विदेश से तस्करी कर लाए जाते हैं उपकरण

उल्लेखनीय है कि यह गिरोह विदेश से पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीनें लाकर देशभर में बेच रहा था। ये डॉपलर मशीनें एक छोटे सूटकेस में समा सकती है और इनके साथ सहायक उपकरण भी दिए जाते थे। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए आगे जांच जारी है।

डॉ. जाखड़ ने कहा कि यह कार्रवाई भ्रूण लिंग परीक्षण जैसे अपराधों में लिप्त लोगों तक कड़ा संदेश पहुंचाएगी और देशभर में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को खत्म करने में सहायक होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola