---विज्ञापन---

देश

Earthquake: भयंकर भूकंप से हिली धरती, भारत समेत दो देशों में तेज झटके, जापान में सुनामी का अलर्ट

Earthquake in Andaman And Japan: भूकंप के तेज झटकों से फिर भारत समेत दो देशों की धरती हिली. भारत के अंडमान में 9 नवंबर रविवार को आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई. इसके अलावा जापान के उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद इवाते प्रान्त के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की गई.

Earthquake in Andaman And Japan:  भारत के अंडमान द्वीप और जापान के उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में रविवार 9 नवंबर को भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए. अंडमान में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई. एनसीएस के अनुसार अंडमान में भूकंप रविवार दोपहर 12:06 बजे आया और इसका केंद्र अंडमान सागर में था. भूकंप की गहराई 90 किलोमीटर थी. वहीं, जापान को लेकर भूकंप पर भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.6 थी, जिसका केंद्र उत्तरी प्रशांत महासागर में 39.51° उत्तरी अक्षांश और 143.38° पूर्वी देशांतर पर 30 किमी की गहराई पर था. खबर लिखे जाने तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने किया ट्वीट

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर इस भूकंप के आने की जानकारी दी और इससे संबंधित आंकड़े पेश किए. हालांकि, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.07 थी और यह 10 किमी की गहराई पर आया था. खबर लिखे जाने तक किसी नुकसान की जानकारी नहीं है.

---विज्ञापन---

भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी

जापान के उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में 6.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद जापान ने रविवार को इवाते प्रान्त के लिए सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5:03 बजे इवाते के तटीय इलाके में आया. इसके बाद तीन फीट ऊंची सुनामी की आशंका जताई गई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के बुलेटिन के हवाले से चेतावनी दी गई है कि लहरें किसी भी समय आ सकती हैं और निवासियों से तटीय क्षेत्रों के पास न जाने का आग्रह किया गया है.  गौरतलब है कि 2011 में इसी इलाके में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण आई सुनामी में लगभग 18,500 लोग मारे गए थे या लापता हो गए थे.

First published on: Nov 09, 2025 02:24 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More

Vijay Jain

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola