पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाला पुलिस की गाड़ी से कूदा, गहरी खाई में गिरा; हुई मौत

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. मेडिकल जांच के बाद थाने ले जाते समय उसने चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी. गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

image.jpg (9)

असम के गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. (फोटो-X)

असम के गुवाहाटी में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी 30 वर्षीय रामानुज गोस्वामी की पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के उसे मेडिकल जांच के बाद गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) से हाटीगांव थाने ले जाया जा रहा था. इसी दौरान नरकासुर पहाड़ी इलाके के पास उसने पुलिसकर्मियों पर हमला किया और चलती पुलिस गाड़ी से छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वाहन से कूदने के बाद रामानुज गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस टीम ने उसे तुरंत बाहर निकाला और इलाज के लिए GMCH पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

रामानुज पर पत्नी की हत्या का आरोप

रामानुज पर अपनी 25 वर्षीय पत्नी रिया तालुकदार की हत्या का आरोप था. पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर को गुवाहाटी स्थित उनके फ्लैट में कथित तौर पर हत्या की गई थी. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था. इसी शक को हत्या की वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

कब हुआ मामले का खुलासा?

घटना के कुछ समय बाद फ्लैट के आस-पास रहने वाले पड़ोसियों को जब घर से बदबू आनी शुरू हुई तब मामले का खुलासा हुआ. फ्लैट से बदबू आने पर जब लोगों ने शिकायत की तो पुलिस जांच करने पहुंची. इस दौरान पुलिस ने रेफ्रिजरेटर में रखे एक काले पॉलीथिन बैग से महिला का कटा हुआ सिर और उंगलियां बरामद कीं. घटनास्थल से खून से सना एक धारदार हथियार भी मिला, जिसे कथित हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार माना जा रहा है.

पुलिस ने रामानुज को 6 सितंबर को गिरफ्तार किया था. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या और धारा 238 के तहत सबूत मिटाने से जुड़ा मामला दर्ज किया गया था. वह सात दिन की पुलिस रिमांड पर था.

विज्ञापन

आरोपी को नहीं है कोई पछतावा

जांच के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या को लेकर कोई पछतावा नहीं जताया. पुलिस के अनुसार, उसने कहा कि उसे कोई अफसोस या माफी नहीं मांगनी है. उसने यह भी धमकी दी थी कि अगर उसे जेल से बाहर आने का मौका मिला तो वह उस व्यक्ति को भी मार देगा, जिसे वह अपनी पत्नी का करीबी बताता था. पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ने घटना के समय नशे में होने की बात कही थी. फ्लैट से शराब की खाली बोतलें भी बरामद की गई थीं. रिया के परिवार ने आरोपी पर नशे की लत और पहले से कुछ अन्य विवादों में शामिल होने के आरोप लगाए थे. जिनकी पुलिस जांच कर रही थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ