हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, टिकट गुम हो जाए तो घबराएं नहीं, नया नियम जल्द लागू होगा

 Indian Railways Issued New rule आईआरसीटीसी के ई-टिकट की तरह विंडो टिकट भी मोबाइल के मैसेज पर मान्य होगा। इससे यात्रियों को टिकट के खो जाने का डर नही होगा। रेलवे जल्द ही यह नियम लागू करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

 Indian Railways Issued New rule: भारतीय रेल ने लोगों को रेल यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्‍या से ना हो, इसके लिए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई नियम बनाए हैं। रेलवे के नियमों का पालन करना सभी यात्रियों की जिम्‍मेदारी है। लेकिन अगर आप इसका उल्लंघन करते हैं, तो जुर्माना भरना पड़ता है। यात्रियों को यात्रा तक टिकट संभालकर रखने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आईआरसीटीसी के ई-टिकट की तरह विंडो टिकट भी मोबाइल के मैसेज पर मान्य होगा। इससे यात्रियों को न तो टिकट के खो जाने का डर रहेगा और न ही खो जाने पर आधा पैसा देकर दोबारा टिकट बनवाने के लिए परेशान होना पड़ेगा। रेलवे जल्द ही यह नियम लागू करने की तैयारी में है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आने से अहम बदलाव

रेलवे में विंड़ो टिकट को लेकर बदलाव किया गया है, जैसे आईआरसीटीसी द्वारा बुक कराया टिकट सिर्फ मैसेज पर ही मान्य हो जाता है, उसी तरह रेलवे काउंटर से टिकट लेने पर टिकट का मैसेज आपके मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा। मोबाइल पर टिकट दिखाकर आप ट्रेन से आ- जा सकते है, और आपकों टिकट के लिए लंबी- लंबी लाइनों में भी लगना पड़ेगा। एआई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिस्टम के आरक्षण में आने के बाद से रेलवे में कई अहम बदलाव होंगे।टिकटिंग सिस्टम के बदल जाने से यात्रियों को टिकट खोने जाने या घर पर छूट जाने जैसी दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा।

विज्ञापन

यह भी पढ़े:दिल्ली-NCR और UP के लोगों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने जारी किया नई ट्रेन का रूट और टाइम शेड्यूल

आईआरसीटीसी से टिकटों की सबसे ज्यादा बुकिंग

वर्तमान समय यात्री टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी से करते है।  बुकिंग में आईआरसीटीसी की 70 फीसदी हिस्सेदारी है तो वहीं रेल विंडो से जारी होने वाली टिकट 30 फीसदी है। रेलवे टिकट काउंटर चार्ट बनने के बाद भी अगर प्रतीक्षा सूची में है तब भी टिकट निरस्त नहीं होता है। वहीं ई-टिकट में वेटिंग टिकट कंफर्म न होने की स्थिति में खुद ही निरस्त हो जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola