---विज्ञापन---

‘CM फडणवीस को कोई अधिकार नहीं’, NCP विलय पर शरद पवार ने दिया बड़ा बयान

एनसीपी के विलय को लेकर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विलय की बातचीत अजीत पवार और जयंत पाटिल के बीच चल रही थी। इस पूरी प्रक्रिया में देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं थे, ऐसे में इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

---खबर नीचे जारी है---

महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पहली बार खुलकर बात की है। बारामती में बुधवार को शरद पवार ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात रखी। शरद पवार ने सबसे पहले सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सुनेत्रा पवार को मौका मिला और उनकी शपथ विधि संपन्न हुई, यह खुशी की बात है। हालांकि, शरद पवार ने साफ शब्दों में कहा कि इस विषय पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें इस पूरे घटनाक्रम से व्यक्तिगत तौर पर आनंद हुआ है।

एनसीपी के विलय को लेकर शरद पवार ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि विलय की बातचीत अजीत पवार और जयंत पाटिल के बीच चल रही थी। इस पूरी प्रक्रिया में देवेंद्र फडणवीस शामिल नहीं थे, ऐसे में इस मुद्दे पर टिप्पणी करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। शरद पवार ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री को दोनों एनसीपी के विलय को लेकर बयान देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: हैलो… मैं अजित पवार, हादसे से 8 मिनट पहले डिप्टी सीएम की किससे हुई बात? सामने आया ऑडियो क्लिप

संसद और बजट को लेकर भी शरद पवार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 58 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि वह संसद में मौजूद न हों, लेकिन इस बार स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह संसद जाकर बजट भाषण नहीं सुन पाए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि आम बजट देश के विकास को गति देने वाला होगा। भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर बोलते हुए शरद पवार ने कहा कि इस समझौते की साफ और स्पष्ट तस्वीर अगले दो दिनों में सामने आ जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, अजित पवार के स्मारक को लेकर पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। पूर्व सेना प्रमुख मनोज नरवणे की किताब का जिक्र करते हुए शरद पवार ने कहा कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा का मौका मिलना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि भारत–चीन संबंधों और सीमा विवाद जैसे अहम मुद्दों पर भी संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए थी।

कुल मिलाकर, बारामती में हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शरद पवार ने जहां पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर संतुलित बयान दिए, वहीं केंद्र सरकार और राज्य की राजनीति पर भी साफ और तीखे सवाल खड़े किए।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास, डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को मिली इन 3 विभागों की जिम्मेदारी

First published on: Feb 04, 2026 12:42 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola