News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Andaman Nicobar Cooperative 500 crore Bank scam: प्रवर्तन निदेशालय ने अंडमान-निकोबार स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व सांसद और बैंक के पूर्व चेयरमैन कुलदीप राय शर्मा, बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर के. मुरुगन और लोन ऑफिसर के. कलैवनन को गिरफ्तार किया है. यह अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में ईडी की पहली गिरफ्तारी है. जांच में सामने आया है कि बैंक अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर सैकड़ों फर्जी कंपनियों के नाम पर लोन मंजूर किए और करीब 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया. इनमें से लगभग 230 करोड़ रुपये का फायदा सीधे कुलदीप राय शर्मा और उनके करीबियों को हुआ.
ED, Kolkata has arrested three persons, namely Kuldeep Rai Sharma, Ex-Member of Parliament, Andaman and Nicobar Islands & Ex-Chairman of Andaman and Nicobar State Cooperative Bank (ANSCBL); K. Murugan, Managing Director (ANSCBL); and K. Kalaivanan, Loan Officer (ANSCBL), under…
— ED (@dir_ed) September 17, 2025
ईडी का कहना है कि मुरुगन और कलैवनन ने भी अपने रिश्तेदारों के नाम पर कंपनियां बनाकर लोन लिया और बाकी लोगों को भी 5% कमीशन लेकर फर्जी लोन दिलाए. यह रकम बाद में नकद निकाली गई और बैंक अधिकारियों में बांटी गई. फिलहाल कोर्ट ने कुलदीप राय शर्मा और के. कलैवनन को 8 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा है. ईडी ने अंडमान-निकोबार में कई ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है. जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: ‘कंगना का शायद स्क्रू ढीला है’, BJP सांसद को पूर्व मंत्री परगट सिंह ने दी नसीहत, ऐसे बयान देने से बचें नेता
ईडी का दावा था कि कथित तौर पर सहकारी बैंक की तलाशी के दौरान उसे कई आपत्तिजनक दस्तावेज़ मिले हैं, जो ऋण और ओवरड्राफ्ट सुविधाओं की मंजूरी में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की ओर इशारा करते हैं। अधिकारियों का आरोप है कि बैंक की मानक प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए, विभिन्न फर्मों और फर्जी कंपनियों के नाम पर 100 से ज़्यादा खातों के ज़रिए ऋण सुविधाएं दी गईं। ऑपरेशन के दौरान लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए गए। शुरुआती जांच में ही कुलदीप राय और उनके सहयोगियों पर फर्जी कंपनियां बनाने की बात सामने आ गई थी। इन्हीं कंपनियों के माध्यम से एएनएससीबी से 500 करोड़ रुपये का लोन जुटाने का आरोप है।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के दो फैसले: गैंगस्टर छोटा राजन को झटका, पराली जलाने वाले किसानों पर एक्शन ले सरकार
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।