Live Updates
23:32 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने CMO में राज उन्नति समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

22:46 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: ओडिशा की उपमुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास और मिशन शक्ति मंत्री पार्वती परिदा ने बारीपदा में रीजनल सुभद्रा शक्ति विजन सम्मेलन में हिस्सा लिया

---विज्ञापन---

22:08 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज़ से मुलाकात की

21:14 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: चंडीगढ़ में एक बुलेट मोटरसाइकिल और BMW के बीच हुई भीषण टक्कर

---विज्ञापन---

20:22 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: पुंछ ज़िले के मेंढर शहर में भारी बारिश के कारण कई पेड़ उखड़ गए, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई

18:35 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: देहरादून-मसूरी स्टेट हाईवे को हुए नुकसान के बाद ज़िला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर देहरादून-मसूरी रोड को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश दिया है

---विज्ञापन---

17:10 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: सेंट्रल दिल्ली के बड़े हिस्से में लगा भारी जाम

16:27 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: रिटायर्ड एयर मार्शल से जुड़े इन्वेस्टमेंट स्कैम में साइबर धोखाधड़ी में मदद करने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया

---विज्ञापन---

15:51 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने कहा- ”हम SIT रिपोर्ट को पढ़ेंगे. SIT का पुनर्गठन किया जाए. इसमें सीनियर IPS अधिकारी और दूसरे अधिकारी जोड़े जाएं.” अब इस मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी.

15:29 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: 'पीएम मोदी ने देश के लिए क्या किया'

watch दिल्ली: प्रधानमंत्री के बयान पर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "पीएम मोदी का यही काम है दूसरों को कुछ कहना। पहले आप अपनी प्रमाणिकता लोगों को दिखाएं। तुम्हारी 56 इंच की छाती किधर गई? तूम दूसरों की आलोचना करते हो, आपने देश के लिए क्या किया? मैं ये… pic.twitter.com/SIMT2Eaa0t

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2026

---विज्ञापन---

14:24 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : लोकसभा और राज्यसभा 5वीं बार स्थगित: विपक्षी दलों के भारी हंगामे से संसद ठप

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के लगातार और जोरदार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 5वीं बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सांसद विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए सदन के वेल (Well) तक पहुंच गए। पीठासीन अधिकारियों ने सांसदों से अपनी सीटों पर लौटने और कामकाज चलने देने की बार-बार अपील की, लेकिन गतिरोध खत्म नहीं हुआ। विपक्ष की नारेबाजी और शोर-शराबे के बीच कोई विधायी कार्य नहीं हो सका, जिसके चलते आखिरकार दोनों सदनों की कार्यवाही को पुनः स्थगित करना पड़ा।

14:21 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : महुआ मोइत्रा का केंद्र पर हमला: "अहिंसक छात्र प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग सरकार के अंत की शुरुआत"

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर केंद्र सरकार पर कड़ा निशाना साधा है। सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह लोकसभा की कार्यवाही से पहले सुबह जंतर-मंतर पहुंची थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके जाने के तुरंत बाद इलाके में इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया और पुलिस की बर्बरता शुरू हो गई। मोइत्रा ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो भी सरकार अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर क्रूर बल का प्रयोग करती है, वह अपने अंतिम दिनों में गिनती गिन रही होती है।

---विज्ञापन---

13:41 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ की अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मुख्यालय में स्थित उनके कार्यालय से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस और गृह विभाग में हड़कंप मच गया।

शव मिलते ही उन्हें तत्काल जीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मानिक शाह, मुख्य सचिव जे.के. सिन्हा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, और पुलिस व फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।

13:31 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई में NCP (SP) का विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ताओं ने लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी दफ़्तर के बाहर एकत्र हुए NCP (SP) युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार वांगचुक जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं और शिक्षा सुधारकों की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है। देश भर में शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने धर्मेंद्र प्रधान के ख़िलाफ़ आक्रोश जताया और सरकार से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग की।

---विज्ञापन---

12:38 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज: मल्लिकार्जुन खरगे का केंद्र पर तीखा हमला

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। खरगे ने आरोप लगाया कि देश का युवा न्याय और अपने हक की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय पुलिस के बल पर दमन करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार युवाओं की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन शांतपूर्ण प्रदर्शन कर रहे बच्चों पर लाठी बरसाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

11:44 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : विपक्षी हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विपक्षी सांसदों के भारी हंगामे और नारेबाजी के कारण राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल अपनी मांगों को लेकर हंगामा करने लगे और चर्चा की मांग पर अड़ गए। सभापति ने सांसदों से शांत रहने और सदन का कामकाज सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। हालांकि, जब सदस्यों का विरोध और नारेबाजी जारी रही, तो सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

---विज्ञापन---

11:24 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : भारी हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : संसद में विपक्ष के जोरदार हंगामे और नारेबाजी के कारण लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर नारेबाजी शुरू कर दी और नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने और सदन की मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सदन चर्चा और संवाद के लिए है, न कि हंगामे के लिए। हालांकि, हंगामा न थमने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

10:37 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी की युवाओं और विपक्षियों से विशेष अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अपील करते हुए युवाओं और विपक्षियों से कहा कि शांत रहने की जरूरत है, तूफान लाने की जरूरत नहीं है. शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करके अपना पक्ष रखा जा सकता है. मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो-एक्टिव हो तो प्रोडक्टिव साबित हो सकते हैं.

---विज्ञापन---

10:35 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates: संसद में हंस द्वार पर प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में हंस द्वार पर मीडिया के जरिए देश को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाला मानसून सत्र काफी ऐतिहासिक रहने वाला है. इस सत्र में केंद्र सरकार कई अहम बिल लाने वाली है. विपक्षी दलों से सकारात्मक रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप चलाने की अपील है.

10:11 (IST) 20 Jul 2026
Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : पश्चिमी ईरान के केरमानशाह में 5.2 तीव्रता का भूकंप, झटके से हिली धरती

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July LIVE Updates : पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर गहराई में स्थित था, जिससे आसपास के इलाकों में भी तेज कंपन महसूस हुआ।

भूकंप के झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग एहतियातन अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीमों को सतर्क कर दिया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की क्षति की तत्काल कोई सूचना सामने नहीं आई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar 20 July: संसद का मॉनसून सत्र आज से बेहद हंगामेदार माहौल में शुरू हो रहा है. एक तरफ केंद्र सरकार इस सत्र के दौरान 6 महत्वपूर्ण विधेयक सदन के पटल पर रखने और उन्हें पास कराने की तैयारी में है, तो दूसरी तरफ विपक्ष ने नीट (NEET) पेपर लीक और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार को घेरने का पूरा प्लान बना लिया है. सत्र की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन के ऐतिहासिक 'हंस द्वार' पर मीडिया को संबोधित कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

आज दिनभर इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर

  • अमित शाह पेश करेंगे अहम संशोधन विधेयक: गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में ‘राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश करेंगे. इसके जरिए राष्ट्रीय प्रतीकों के अनादर पर सख्त नियमों का प्रावधान है.
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला पहुंचेगा कोर्ट: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT ने अपनी स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी है, जिस पर आज अदालत में अहम सुनवाई होनी है.
  • दिल्ली में सुरक्षा सख्त, सीजेपी का संसद मार्च: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज संसद मार्च के ऐलान को देखते हुए पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील कर दी गई है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं.
  • सुखबीर सिंह बादल की SIT के सामने पेशी: पंजाब के बहबल कलां फायरिंग मामले के सिलसिले में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) के समक्ष पेश होंगे.
  • सोनम वांगचुक मामले में सुनवाई: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है.
  • संसदीय कमेटियों की बैठक: दोपहर 1:05 बजे संसद परिसर के सेमिनार रूम 2 में राज्यसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक होगी, जिसमें सत्र के कामकाज की रणनीति तय की जाएगी.
  • 'अभ्यास पिच ब्लैक 2026' का आगाज: भारतीय वायुसेना के घातक राफेल लड़ाकू विमान 20 जुलाई से ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय 'अभ्यास पिच ब्लैक 2026' में अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे.

विपक्ष के सख्त तेवरों और सरकार के विधायी एजेंडे के बीच इस बार संसद के मॉनसून सत्र में जोरदार बहस और तकरार देखने को मिल सकती है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---