---विज्ञापन---

देश angle-right

Aaj ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD की वार्निंग से बढ़ी टेंशन

Delhi Weather Alert:सावधान! दिल्ली-NCR समेत देश के 12 राज्यों में बेमौसम बारिश और ओलों का तांडव. IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, क्या आपकी फसलों और सफर पर पड़ेगा असर? जानिए मौसम विभाग की ताजा चेतावनी

---विज्ञापन---

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, यह बेमौसम बरसात और ओले गेहूं की पकी हुई फसल के लिए काल साबित हो सकते हैं. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले ही बड़े ओले गिरने से फसलों को भारी नुकसान हुआ है. वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि जिन इलाकों में फसल तैयार है, वहां 6 अप्रैल तक कटाई का काम पूरा कर लें, क्योंकि 7 से 9 अप्रैल के बीच एक और शक्तिशाली सिस्टम दस्तक देने वाला है.

इन 12 राज्यों में भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का सबसे ज्यादा असर उत्तर भारत के दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेग. मैदानी और मध्य भारत के राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलावा पूर्वी भारत के बिहार और झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं.

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में ऑरेंज अलर्ट जारी

आईएमडी ने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले 48 घंटों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की संभावना है. शनिवार रात को भी दिल्ली के पालम और आयानगर जैसे इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट आई है.

क्यों अचानक बदल गया मौसम?

वैज्ञानिकों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में नमी वाली हवाओं के टकराने से एक ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ बना है. इसके प्रभाव से न केवल तापमान में गिरावट आएगी, बल्कि तेज रफ्तार हवाओं के साथ ओले गिरने की भी प्रबल संभावना है.

First published on: Apr 06, 2026 06:59 AM

End of Article

About the Author

Vijay Jain

सीनियर न्यूज एडिटर विजय जैन को पत्रकारिता में 23 साल से अधिक का अनुभव है.  न्यूज 24 से पहले विजय दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अलग-अलग जगहों पर रिपोर्टिंग और टीम लीड कर चुके हैं, हर बीट की गहरी समझ है। खासकर शहर राज्यों की खबरें, देश विदेश, यूटिलिटी और राजनीति के साथ करेंट अफेयर्स और मनोरंजन बीट पर मजबूत पकड़ है. नोएडा के अलावा दिल्ली, गाजियाबाद, गोरखपुर, जयपुर, चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला और जालंधर में काम कर चुके हैं इसलिए वहां के कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत आदि की समझ रखते हैं. प्रिंट के कार्यकाल के दौरान इन्हें कई मीडिया अवार्ड और डिजिटल मीडिया में दो नेशनल अवार्ड भी मिले हैं. शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Vijay.kumar@bagconvergence.in

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola