होमवर्क पूरा नहीं करने पर 6 साल के मासूम को पीटा, मुंह के बल टीचर की गोदी में गिरा; फिर तोड़ा दम

Student Death Teacher Beating: निजी स्कूल में होमवर्क न करने पर शिक्षिका की पिटाई के बाद 6 साल के मासूम की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि लाठी की मार और डर के चलते बच्चा मौके पर ही गिर पड़ा था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

Visakhapatnam School News, Student Death Teacher Beating, Little Garden School Incident, King George Hospital Visakhapatnam, Corporal Punishment Case

विशाखापत्तनम के वन टाउन इलाके में स्थित लिटिल गार्डन स्कूल का सीसीटीवी फुटेज। Image Credit: CCTV Grab

विज्ञापन

Student Death Teacher Beating: विशाखापत्तनम के वन टाउन इलाके में स्थित लिटिल गार्डन स्कूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां होमवर्क पूरा न करने पर एक शिक्षिका द्वारा पीटे जाने के बाद 6 वर्षीय बच्चे प्रणय तेजा की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने बच्चे को छड़ी से पीटा, जिससे वह डर और सदमे के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा. बच्चे को तुरंत किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से करीब आधे घंटे पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था. परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल पहुंचकर भारी आक्रोश जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

27 बार चाकू से गोदकर प्रिंसिपल का मर्डर, 2 आरोपी छात्रों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन

परिजन बोले-प्रणय सुबह बिल्कुल स्वस्थ

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों ने बताया कि प्रणय सुबह बिल्कुल स्वस्थ था और उसने खुद जिद करके स्कूल जाने की बात कही थी. पिता के अनुसार, दोपहर के समय उन्हें स्कूल से नहीं, बल्कि किसी परिचित के जरिए घटना की सूचना मिली. जब परिवार ने स्कूल जाकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें शिक्षिका बच्चे को छड़ी से पीटती हुई नजर आई. फुटेज में पिटाई के कुछ ही पलों बाद बच्चा बेसुध होकर गिरता दिखाई दे रहा है.

बच्चे के पहले से बीमार होने की बात को पिता ने नकारा

पिता ने बच्चे के पहले से बीमार होने की बात को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि वह पूरी तरह ठीक था. परिजनों का यह भी आरोप है कि स्कूल में अन्य बच्चों के साथ भी इसी तरह मारपीट की जाती थी. घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्व मंडल अधिकारी (RDO) दिलीप चक्रवर्ती और पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल मेडिकल वजह साफ हो सकेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ