---विज्ञापन---

‘तुष्टिकरण की राजनीति नहीं चलेगी’, ‘वंदे मातरम्’ के केवल 2 छंद गाने के कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह ने कसा तंज

भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर लिए गए फैसले के खिलाफ कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है. गृह मंत्री अमित शाह ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाए.

---विज्ञापन---

कांग्रेस ने वंदे मातरम् के केवल 2 छंद अपने कार्यक्रमों में गाने का फैसला किया है. इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है. भाजपा ने कांग्रेस को फैसले को मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया. न्यूज एजेंसी ANI पर ट्वीट के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना का गायन सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य करने का कानून बनाया है, लेकिन कांग्रेस 2 छंद गाने का फैसला लेकर सरकार के द्वारा बनाए कानून की अवहेलना कर रही है. संविधान के तहत बनाए गए कानून को मानने से इनकार कर रही है.

कांग्रेस पर देश विभाजन का आरोप क्यों लगाया?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने ही 1937 में देश के बंटवारे की नींव डाली थी. एक बार फिर कांग्रेस ने वंदे मातरम् के 2 छंद गाने का देश विरोधी फैसला किया है. पूरे देश को याद दिला दूं कि 1937 में भी कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति की थी और वंदे मातरम् को 2 हिस्सों में बांटकर देश के विभाजन की नींव रखी थी. वहीं से 2 राष्ट्र के सिद्धांत को बल मिला और देश का बंटवारा हुआ. भारत और पाकिस्तान 2 अलग-अलग देश बने.

---विज्ञापन---

कांग्रेस पर किसके अपमान का आरोप क्यों लगाया?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए कांग्रेस की वंदे मातरम् के 2 टुकड़े करने की गलती को सुधारा है और इसका गायन अनिवार्य करने का कानून बना दिया. लेकिन एक बार फिर वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस का फैसला उसकी तुष्टिकरण की नीति की पुष्टि करता है. उन्होंने न केवल बंकिम बाबू की रचना का अपमान किया, बल्कि उन लाखों लोगों का अपमान किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी दी.

राहुल गांधी को लेकर क्या बोले गृहमंत्री अमित शाह?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने 1937 के प्रस्ताव को फिर से लागू कर रही है और संसद के द्वारा बनाए गए कानून को नकार रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा रही है. देश ने एक बार वंदे मातरम् को बांटने की गलती की थी और परिणाम भुगते हैं. अब, कांग्रेस पार्टी के इस फैसले के खिलाफ देश को एकजुट होना चाहिए और कहना चाहिए कि उनकी तुष्टीकरण की राजनीति अब और नहीं चलेगी.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 12:38 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola