Niharika Gupta
Read More
SSC Steno Grade C & D Final Result 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनो ग्रेड सी और डी फाइनल रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, 2022 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।
यह परीक्षा 9 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। परिणाम में, कुल 13100 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ के पद के लिए और 47246 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफी ‘डी’ पद के लिए सेलेक्ट किया गया था। इन उम्मीदवरों को अब परीक्षा के अगले चरण यानी कि स्किल टेस्ट में शामिल होना था। इसके बाद स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों से option cum preference 19 जून से 25 जून 2023 तक ऑनलाइन लिए गए थे। वहीं, अब फाइनल नतीजों का एलान कर दिया है।
अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।