SSC CHSL 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 8 जून, 2023 को संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) के रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। उम्मीदवार जो संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) स्तर की परीक्षा, 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in के माध्यम से कर सकते हैं।
जरूरी डेट्स
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 10 जून, 2023 तक है। करेक्शन विंडो 14 जून को खुलेगी और 15 जून, 2023 को समाप्त होगी। टीयर I परीक्षा अगस्त 2023 में आयोजित की जाएगी। शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
वैकेंसी डिटेल्स
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक 1600 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। इसमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद शामिल हैं।
SSC CHSL 2023: इस तरह से जल्द करें आवेदन
- एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
आवेदन शुल्क
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 प्रति आवेदन है और इसका भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग के माध्यम से या वीज़ा, मास्टर कार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके या SBI शाखाओं में नकद में SBI चालान बनाकर किया जा सकता है।
आयु-सीमा
एसएससी सीएचएसएल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01-08-2023 के अनुसार तय की गई है। जिसके तहत उम्मीदवारों की आयु18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही ऊपरी आयु सीमा में उम्मीदवारों को भारत सरकार के मौजूदा नियम के अनुसार छूट दी जाएगी।
सैलरी
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) जूनियर सचिवालय सहायक (JSA) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन स्तर -2 के तहत 19,900 से 63,200 रुपये का वेतन मिलेगा।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये और लेवल-5 के तहत 29,200 से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा
- डाटा एंट्री ऑपरेटर, ग्रेड ‘ए’ के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये का वेतन मिलेगा।
संबंधित खबरें
यूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
2 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
3 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
4 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
4 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
4 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
5 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
6 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines