RRB CBT Group D Exam 2022: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड(RRB) द्वारा आयोजित की जाने वाली आरआरबी सीबीटी ग्रूप डी परीक्षा 2022 (RRB Group D exam 2022) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे बोर्ड द्वारा इस परीक्षा का आयोजन कल यानि 17 अगस्त 2022 से किया जाएगा। इस परीक्षा में भाग ले रहे उम्मीदवारों को केंद्र पर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है जिसके बिना उनकों एंट्री नहीं मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का पहला चरण 17 अगस्त 2022 से 25 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा जबकि दूसरा चरण 26 अगस्त 2022 से 8 सितंबर 2022 तक आयोजित होगा। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और उम्मीदवारों को इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
RRB CBT Group D Exam 2022: केंद्र पर इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
– उम्मीदवारों को केंद्र पर अपना ओरिजनल आधार कार्ड लाना होगा क्योंकि इस साल से बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन शुरू हो गया है।
– केंद्र पर उम्मीदवारों को ओरिजनल फोटो आईडी भी ले जाना अनिवार्य है।
– उम्मीदवारों को कोविड गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य है।
– केंद्र पर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना वर्जित है।
– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है।
– किसी भी गड़बड़ी या अनियमितता में लिप्ट पाए जाने पर उम्मीदवार की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी। साथ ही भविष्य में होने वाली आरआरबी भर्ती में वह नहीं बैठ पाएगा।
– केंद्र पर उम्मीदवारों को परीक्षा के 2 घंटे पहले पहुंचने की हिदायत दी जाती है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 hr agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
6 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 days agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines