अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और इंश्योरेंस सेक्टर में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो यह एक शानदार मौका है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने सहायक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 अक्टूबर 2024 से 11 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुल पद और सैलरी
इस भर्ती के तहत NICL ने 500 सहायक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को ₹39,000 तक की सैलरी मिलेगी।
आवेदन करने की अंतिम तारीख
आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रही है और इसकी अंतिम तिथि 11 नवंबर 2024 है। प्रारंभिक परीक्षा 30 नवंबर 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 28 दिसंबर 2024 को होगी।
आवेदन करने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1994 से पहले और 1 अक्टूबर 2003 के बाद नहीं होना चाहिए।
उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा
चयन प्रक्रिया में दो ऑनलाइन परीक्षाएं (प्रारंभिक और मुख्य) होंगी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद, सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद, क्षेत्रीय भाषा की परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षा के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
आवेदन करने के लिए कितना देनी होगी फीस
आवेदन शुल्क SC, ST, पीडब्ल्यूबीडी और ईएक्सएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ₹100 है, जबकि सभी अन्य श्रेणियों के लिए यह ₹850 रखा गया है।
कैसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए सबसे पहले NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं। होमपेज पर “NICL Recruitment” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलेगा, जहां आपको पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद अपने अकाउंट में लॉगिन करें, फिर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में फॉर्म सबमिट करके उसकी एक कॉपी भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें।
यह भी पढ़ें – UPSRTC में 6000 ड्राइवर्स की वेकेंसी, 8वीं पास कर सकेंगे आवेदन, कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी भर्ती
संबंधित खबरें
UP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
3 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoसरकारी नौकरियों में 5 साल बढ़ी अपर एज लिमिट, तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला
2 days agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 days agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
2 days agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
4 days agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 days agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
4 days agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines