MP NHM Recruitment 2022: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्य प्रदेश के तहत ANM या एक्जिलेरी नर्स मिडवाइफ 1,200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 12 दिसंबर को बंद हो जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र sams.co.in पर जमा कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आयु सीमा 1 जनवरी 2023 को 21-43 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए, SAMS बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर चयन परीक्षा आयोजित करेगा।
वैकेंसी डिटेल्स
महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1200 रिक्त पदों में से अनारक्षित वर्ग के 324 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 120 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के 240 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के 192 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के 324 पद हैं।
जानें योग्यता
इन वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडडेट का 10 + 2 पास होना जरूरी है साथ ही उसने असिस्टेंट नर्स मिडवाइफ में दो साल का ट्रेनिंग कोर्स किया हो, ये भी जरूरी है।
12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय से पास होना भी अनिवार्य है।
एएनएम पदों के लिए आवेदन करने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक
वेतन
सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को 12,000 रुपये सैलरी हर महीने मिलेगी।
MP NHM Recruitment 2022: ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
- यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा – “Recruitment of Approx. 1200 Contractual ANMs under National Health Mission, Madhya Pradesh”. इस पर क्लिक करें।
- अब पहले Apply लिंक और फिर Registration लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट करें और आवेदन भरें. फॉर्म सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
1 day agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines