Niharika Gupta
Read More
MP HSTET recruitment 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने एमपी हाई स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया 18 मई से शुरू हो रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 जून है। एचएसटीईटी 2023 का आयोजन 2 अगस्त को दो पालियों में किया जाना है। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
भर्ती अभियान 8720 रिक्तियों पर आयोजित किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
MP HSTET recruitment 2023 Notification Link
न्यूज 24 पर पढ़ें नौकरी, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।