हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दिल्ली पुलिस में इन युवाओं को मिलेगी सीधी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! केंद्र सरकार ने कॉन्स्टेबल भर्ती नियमों में बदलाव कर पूर्व अग्निवीरों के लिए 20% आरक्षण और आयु सीमा में बड़ी छूट का ऐलान किया है. जानिए कैसे मिलेगा इसका फायदा और क्या हैं नए नियम

विज्ञापन

वर्दी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्र सरकार ने दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) के पदों पर भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब सेना से चार साल की सेवा पूरी करके लौटने वाले अग्निवीरों के लिए पुलिस बल में शामिल होने की राह और आसान हो गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस संशोधन नियम, 2024 के तहत अब सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले कॉन्स्टेबल के पदों पर अग्निवीरों को विशेष कोटा दिया जाएगा. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आरक्षण उन पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा जिन्होंने अपनी सेवा अवधि सफलतापूर्वक पूरी कर ली है.

आयु सीमा में भी मिलेगी बड़ी राहत

सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि अग्निवीरों को उम्र में भी छूट दी जाएगी. यह छूट उन युवाओं के लिए संजीवनी साबित होगी जो सेना में सेवा देने के बाद पुलिस प्रशासन का हिस्सा बनना चाहते हैं.

  • पहले बैच के अग्निवीरों के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट मिलेगी.
  • अन्य बैच के अग्निवीरों के लिए: अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान किया गया है.

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का उद्देश्य अग्निवीरों के अनुभव और अनुशासन का लाभ देश की आंतरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था में लेना है. दिल्ली पुलिस में इस कोटे के लागू होने से न केवल रिक्त पदों को तेजी से भरने में मदद मिलेगी, बल्कि पुलिस बल को पहले से प्रशिक्षित और अनुशासित जवान मिल सकेंगे. यह कदम केंद्र सरकार की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत ‘अग्निपथ योजना’ के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने वाले जवानों को अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल में रोजगार के बेहतर अवसर देना तय किया गया है.

विज्ञापन

पूर्व LG वीके सक्सेना की पहल लाई रंग

गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण बदलाव की नींव दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रखी थी. उन्होंने ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी और केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। अब तक दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल की भर्ती 100% सीधे तौर पर की जाती थी, लेकिन इस ऐतिहासिक संशोधन के बाद पूर्व अग्निवीरों को भर्ती में सीधी प्राथमिकता दी जाएगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola