First Agniveer batch: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती सैनिकों का पहला बैच मंगलवार को नौसेना में शामिल हुआ। अग्निवीर सैनिकों के पहले बैच ने आईएनएस चिल्का में पासिंग आउट परेड के साथ अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। इसकी सबसे खास बात ये है कि परंपरागत रूप से सुबह होने वाली परेड अब पहली बार सूर्यास्त के बाद आयोजित की जाएगी।
इतनी महिलाओं ने लिया हिस्सा
अग्निवीर के पहले बैच में 273 महिला सैनिकों सहित कुल 2,600 अग्निवीर हैं। इन सभी 2,600 अग्निवीरों ने भारतीय नौसेना में अपना 16 सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा कर लिया है।
जानिए अग्निवीर के पहले बैच के बारे में कुछ जरूरी बातें
- पहले अग्निवीर बैच की पासिंग आउट परेड को भारतीय नौसेना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज पर ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसका दूरदर्शन नेटवर्क पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।
- पहली बार 28 मार्च को ओडिशा के आईएनएस चिल्का में सूर्यास्त के बाद परेड का आयोजन किया जाएगा।
- 2,600 अग्निवीरों ने पीओपी सर्विस, शैक्षणिक और आउटडोर समेत कई क्षेत्रों में 16 हफ्ते के शुरुआती दौर की ट्रेनिंग को पूरा कर लिया है।
- पहले बैच में वो भी अग्निवीर भी शामिल हैं जो इस साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना के गणतंत्र दिवस परेड दल का हिस्सा थे।
- परेड खिलाड़ियों, वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों की उपस्थिति में होगी।
- इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज और पीटी उषा भी शामिल होंगी। इसके अलावा
- महिला अग्निवीरों को पुरस्कार भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की बेटियां देंगी।
- भारतीय नौसेना योग्य महिला अग्निवीरों में ट्रेनिंग में अव्वल रहने वाली महिला सैनिक को ‘जनरल बिपिन रावत रोलिंग ट्रॉफी’ भी दी जाएगी।
- इस कार्यक्रम में पीओपी वाइस एडमिरल एमए हम्पीहोली के अधिकारी, फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ शामिल होंगे।
- अग्निपथ भर्ती योजना के तहत नवंबर 2022 में आईएनएस चिल्का पर इन अग्निवीरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
3 hrs agoUPSC मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी, direct link से डाउनलोड करें रिजल्ट PDF
1 day agoUPSC Mains 2026 के नतीजों का ऐलान, वेबसाइट से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?
1 day agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
4 days agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
4 days agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 days agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
6 days agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines