---विज्ञापन---

Information angle-right

अडाणी और Youth4Jobs ने मिलकर शुरू किया Global Ability Photography Challenge 2026

NotJustArt और Adani GreenXTalks ने Global Ability Photography Challenge (GAPC) 2026 का 5वां संस्करण शुरू किया है. यह प्रतियोगिता दिव्यांग फोटोग्राफर्स को एक बड़ा मंच देती है, जहां वे अपनी प्रतिभा और अनुभव दुनिया के सामने दिखा सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

NotJustArt (जो Youth4Jobs का एक हिस्सा है) ने Adani GreenXTalks के साथ मिलकर Global Ability Photography Challenge (GAPC) 2026 के 5वें संस्करण की घोषणा की है. यह भारत का सबसे बड़ा फोटोग्राफी चैलेंज है, जो खास तौर पर दिव्यांग लोगों (Persons with Disabilities) के लिए आयोजित किया जाता है. इसमें दुनिया भर से कोई भी दिव्यांग व्यक्ति मुफ्त में भाग ले सकता है.

पिछले चार सालों में यह प्रतियोगिता काफी बड़ी बन चुकी है. अब तक यह 80 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी है, 50,000 से अधिक प्रतिभागियों को प्रेरित कर चुकी है और 30 से ज्यादा देशों से एंट्री मिल चुकी हैं. पिछले साल इसकी प्रदर्शनी जापान और दुबई में भी लगाई गई थी.

---खबर नीचे जारी है---

इस प्रतियोगिता में दिव्यांग फोटोग्राफर्स, चाहे वे नए हों या प्रोफेशनल, अपनी तस्वीरें भेज सकते हैं. इन तस्वीरों के जरिए वे अपने अनुभव और सोच को दुनिया के सामने रख सकते हैं. इसका मकसद समाज में दिव्यांगता को लेकर सोच बदलना और उन्हें एक बड़ा मंच देना है.

Youth4Jobs की संस्थापक और CEO मीरा शेनॉय ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिखाती है कि सही मौका मिलने पर दिव्यांग लोग सिर्फ भाग नहीं लेते, बल्कि अपनी अलग और मजबूत पहचान बनाते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, Adani Airports Holdings के डायरेक्टर जीत अडानी ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म दुनिया भर के दिव्यांग प्रतिभाओं को एक साथ लाता है और फोटोग्राफी जैसे खूबसूरत माध्यम से उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है.

इनाम और अवसर इस प्रतियोगिता में जीतने वालों को अच्छे इनाम दिए जाएंगे:

---खबर नीचे जारी है---
  • पहला इनाम: 5 लाख
  • दूसरा इनाम: 3 लाख
  • तीसरा इनाम: 2 लाख
  • चौथे से दसवें स्थान तक: 1 लाख प्रत्येक

टॉप 20 तस्वीरों को प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा. टॉप 10 विजेताओं को खास ट्रॉफी दी जाएगी. सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट मिलेगा.

अवार्ड समारोह और प्रदर्शनी 24 जून 2026 को अहमदाबाद में होगी. चुने गए भारतीय विजेताओं और एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागी के यात्रा और रहने का खर्च भी आयोजक उठाएंगे. साथ ही, चुनी गई तस्वीरों को मीडिया और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 26, 2026 07:16 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola