तिरुपति बालाजी के स्वरूप में दर्शन देंगे 'चिंचपोकली चा चिंतामणि', स्वर्णगिरि मंदिर थीम पर सजा ऐतिहासिक पंडाल

हर साल अपनी अनूठी थीम के लिए पहचाने जाने वाले इस मंडल ने इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनूठा अनुभव कराने की तैयारी की है.

Ganesha

इस वर्ष यह प्रतिष्ठित उत्सव अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन

मुंबई में गणेशोत्सव की शुरुआत से पहले शहर के दूसरे सबसे पुराने सार्वजनिक गणपति उत्सव ‘चिंचपोकली चा चिंतामणि’ ने अपने भव्य आगमन समारोह का आयोजन किया है. इस वर्ष यह प्रतिष्ठित उत्सव अपने 107वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. लालबाग, परेल और गिरणगांव की सड़कों पर ढोल-ताशों की गूंज और ‘चिंचपोकली चिंतामणि चा विजय असो’ के नारों के बीच बप्पा का स्वागत किया गया.

दक्षिण भारतीय मंदिरों की तर्ज पर सजावट

हर साल अपनी अनूठी थीम के लिए पहचाने जाने वाले इस मंडल ने इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय वास्तुकला और आध्यात्मिकता का अनूठा अनुभव कराने की तैयारी की है. चिंतामणि गणपति की मूर्ति को तिरुमला तिरुपति के भगवान वेंकटेश्वर बालाजी के स्वरूप से प्रेरित होकर सजाया गया है. इसमें गरुड़, कीर्तिमुख, शंख, चक्र और कपूर का तिलक जैसे पारंपरिक धार्मिक प्रतीक शामिल किए गए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा, हैदराबाद और भुवनगिरि स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें ऊंचे गोपुरम,दीपस्तंभ और व्याल जैसी पारंपरिक शिल्प कला देखने को मिलेगी.

मंडळ के अध्यक्ष राजेंद्र डिचोलकर के मुताबिक, आधुनिक तकनीक और कुशल कलाकारों की मदद से तैयार की गई यह प्रस्तुति बप्पा के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को एक अलौकिक और आनंददायक अनुभव देगी.

ऐतिहासिक विरासत

साल 1920 में मुंबई के कपड़ा उद्योग क्षेत्र में स्थापित यह मंडल शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का एक मजबूत प्रतीक है. इसके आगमन समारोह में हर साल देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं. इस वर्ष के गणेशोत्सव आयोजन में अदाणी समूह मंडल का आधिकारिक सहयोगी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ