'वाइब्रेंट गुजरात 2027' के लिए सिलिकॉन वैली में CM भूपेंद्र पटेल, माइक्रोन-गूगल कैंपस का किया दौरा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी-2026 में साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शुभारंभ किए जाने की स्मृति को ताजा किया.

Bhupendra Patel

भूपेंद्र पटेल ने अपनी यात्रा के तीसरे दिन माइक्रोन तथा गूगल कैंपस का दौरा किया. (Image- X/Bhupendrapbjp)

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027’ के संदर्भ में यूएस की यात्रा पर गए गुजरात प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा के तीसरे दिन माइक्रोन तथा गूगल का दौरा किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री के साथ परप्लेक्सिटी एआई के सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने वन-टू-वन बैठक की तथा सिलिकॉन वैली के द इंडस एंटरप्रेन्योर्स टीआईई के सदस्यों के साथ भी बैठक आयोजित हुई.

विज्ञापन

माइक्रोन के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा माइक्रोन की साणंद फैसिलिटी के लिए 20 एकड़ भूमि की केवल एक दिन में ही दी गई मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया. मेहरोत्रा ने माइक्रोन यूनिट का सफल व्यावसायिक उत्पादन शीघ्र शुरू हो सके. इसके लिए राज्य सरकार के प्रो-एक्टिव दृष्टिकोण की भी सराहना की.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फरवरी-2026 में साणंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर फैसिलिटी का शुभारंभ किए जाने की स्मृति को ताजा किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विजनरी नेतृत्व में गुजरात के साणंद तथा धोलेरा सेमीकंडक्टर फैसिलिटी प्लांट के प्रमुख केन्द्रों के रूप में स्थापित हो रहे हैं.

गुजरात प्रतिनिधिमंडल ने गूगल दौरे के दौरान गूगल के वाइस प्रेसिडेंट चंदू थोटा ने विशेष रूप से युवा कौशल, शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एआई प्रशिक्षण तथा कृषि में क्रॉप पैटर्न, क्लाइमेट एंड सॉइल के लिए एआई के उपयोग के क्षेत्रों में गुजरात के साथ काम करने में उत्सुकता दर्शाई. उन्होंने डेटा सिक्योरिटी के लिए गूगल वर्कस्पेस सॉवरेन एआई के उपयोग के विषय में भी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने परप्लेक्सिटी के सीईओ अरविंद श्रीनिवास के साथ जो वन-टू-वन बैठक आयोजित की, उसमें चर्चाओं के दौरान गुजरात में इंजीनियरिंग तथा रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए परप्लेक्सिटी की उपस्थिति स्थापित करने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया. अरविंद श्रीनिवास ने गुजरात में डेटा सेंटर सेटअप या डेवलपर एवं परप्लेक्सिटी के बीच हाइब्रिड सेटअप की दिशा में भी रुचि दिखाई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ