Village DELI की नई पहल: हरियाणा में 24x7 सुविधाजनक खुदरा व्यापार का नया अनुभव, 'विलेज डेली' इस साल खोलेगा 50 आउटलेट्स

स्थानीय स्तर पर मजबूत ब्रांड और उत्पादों को आधुनिक खुदरा ढांचे से जोड़कर विलेज डेली का लक्ष्य हरियाणा में ऐसा नेटवर्क तैयार करना है, जो स्थानीय उत्पादों, स्थानीय रोजगार और स्थानीय कारोबारियों को संगठित बाजार से जोड़ सके.

IMAGE.jpg (19)

विलेज ग्रुप ने वीझिंग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अपने स्तर पर तैयार किया है. (Photo: News24)

हरियाणा में खुदरा व्यापार को नया रूप देने की पहल के तहत विलेज डेली (Village DELI) अपने नए रिटेल फॉर्मेट के जरिए ग्राहकों को रोजमर्रा की जरूरतों के फ्रेस और क्वॉलिटी प्रोटक्ट एक ही जगह उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है. विलेज डेली में ग्राहकों को दैनिक जरूरतों के सामान के साथ VITA और HARHITH के उत्पाद, ताजी सब्जियां, फल, आटा, ब्रेड और रेडी टू ईट प्रोटक्ट भी मिलेंगे. इसका मकसद ग्राहकों को 24×7 सुविधाजनक और आधुनिक रिटेल एक्सपीरिएंस देना है.

विज्ञापन

विलेज ग्रुप ने वीझिंग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड को अपने स्तर पर तैयार किया है. इसे सीरियल उद्यमी दीपक कुमार शर्मा बढ़ावा दे रहे हैं. विलेज ग्रुप एक बहुआयामी कारोबारी समूह है, जो व्यावसायिक रियल एस्टेट, खान-पान, सिनेमा प्रदर्शन और खुदरा कारोबार समेत कई क्षेत्रों में सक्रिय है. विलेज ग्रुप के खाद्य, खुदरा और रियल एस्टेट क्षेत्र के अनुभव को जोड़कर विलेज डेली को ऐसे खुदरा मंच के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिसका आगे बड़े स्तर पर विस्तार किया जा सके. इसका उद्देश्य केवल दुकानें खोलना नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार, उद्यमिता और कारोबार के नए अवसरों का माहौल तैयार करना भी है.

विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर मजबूत ब्रांड और उत्पादों को आधुनिक खुदरा ढांचे से जोड़कर विलेज डेली का लक्ष्य हरियाणा में ऐसा नेटवर्क तैयार करना है, जो स्थानीय उत्पादों, स्थानीय रोजगार और स्थानीय कारोबारियों को संगठित बाजार से जोड़ सके. विलेज डेली की इस पहल से जुड़े हस्ताक्षर समारोह में प्रमुख साझेदार और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे. इस दौरान वीझिंग फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक उदय पाल सिंह, विलेज ग्रुप के संस्थापक दीपक कुमार शर्मा और विलेज डेली के संस्थापक नितेश घल्लोट समेत अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे.

इस मौके पर मौजूद प्रतिनिधियों ने कहा कि विलेज डेली के जरिए स्थानीय उत्पादों और पहले से स्थापित ब्रांडों को आधुनिक खुदरा प्रारूप से जोड़ना हरियाणा में संगठित सुविधा आधारित खुदरा कारोबार और खाद्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. विलेज डेली के संस्थापक नितेश घल्लोट ने कहा कि वे इस खुदरा मॉडल को हरियाणा में तेजी से विस्तार देने को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य इस साल के भीतर शहरी इलाकों, पेट्रोल पंपों और राजमार्गों पर 50 विलेज डेली आउटलेट शुरू करने का है.

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विलेज डेली का उद्देश्य केवल खरीदारी की सुविधा देना नहीं है, बल्कि ग्राहकों को ऐसा ताजा, सुविधाजनक और आधुनिक खरीदारी अनुभव देना है, जहां रोजमर्रा की जरूरतों के साथ ताजे और तुरंत खाने के लिए तैयार उत्पाद भी आसानी से उपलब्ध हों. आने वाले समय में विलेज डेली हरियाणा में 24 घंटे खुले रहने वाला मजबूत पड़ोस आधारित खुदरा नेटवर्क विकसित करने की दिशा में काम करेगा. इससे ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ