हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अदाणी ग्रीन एनर्जी को CareEdge-ESG 1+ रेटिंग, 87.3 स्कोर के साथ देश में शीर्ष स्थान

अदाणीग्रीन एनर्जी को CareEdge-ESG से 87.3 स्कोर के साथ 1+ रेटिंग मिली, जिससे वह भारत की शीर्ष कंपनी बन गई.
यह उपलब्धि कंपनी की सस्टेनेबिलिटी, स्वच्छ ऊर्जा और मजबूत गवर्नेंस के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

विज्ञापन

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) को केयरएज-ईएसजी रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा 87.3 अंक के साथ “केयरएज-ईएसजी 1+” रेटिंग दी गई है. यह संस्था भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से पंजीकृत ईएसजी रेटिंग एजेंसी है. इस स्कोर के साथ एजीईएल, केयरएज-ईएसजी द्वारा आंकी गई सभी भारतीय कंपनियों में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है.

यह रेटिंग दर्शाती है कि एजीईएल ने एक बड़े स्तर पर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करते हुए अपनी कार्यप्रणाली में स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को मजबूती से शामिल किया है. इस मूल्यांकन में पर्यावरण, सामाजिक और प्रशासन से जुड़े जोखिमों और अवसरों का व्यापक विश्लेषण किया गया. इसमें जलवायु जोखिम प्रबंधन, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जैव विविधता संरक्षण और पारदर्शी प्रशासन जैसे क्षेत्रों में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत पाया गया.

यह भी सामने आया कि एजीईएल ने पर्यावरण और सामाजिक जोखिमों को संभालने के लिए स्पष्ट नीतियां, मजबूत प्रबंधन प्रणाली और पूरे संगठन में इन सिद्धांतों को लागू किया है. यह उपलब्धि अदाणीसमूह के उस व्यापक बदलाव को भी दिखाती है, जिसमें वह अपने सभी क्षेत्रों जैसे नवीकरणीय ऊर्जा, बंदरगाह, लॉजिस्टिक्स और यूटिलिटी में स्थिरता को प्राथमिकता दे रहा है.

विज्ञापन

इस रेटिंग से कंपनी की निवेशकों और ऋणदाताओं के बीच विश्वसनीयता भी बढ़ेगी. आज के समय में जहां स्थिरता का प्रदर्शन वित्तीय सहायता पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वहां यह उपलब्धि एजीईएल को बड़े नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स के लिए फंड जुटाने में मदद करेगी.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola