---विज्ञापन---

देश

आखिर कब तक गड्ढा बनता रहेगा ‘काल’? नोएडा, दिल्ली के बाद अब ग्रेटर नोएडा में 3 साल का मासूम बना शिकार

देश में अब मौतों का बड़ा कारण गड्ढा बनता जा रहा है। कोई दूर दराज शहरों में नहीं बल्कि एनसीआर में ही अब गड्ढे लोगों को निगल रहे हैं। नोएडा में युवराज, दिल्ली में कमल के बाद अब ग्रेटर नोएडा में एक मासूम गड्ढे का शिकार हो गया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

प्रशासन की लापरवाही कहें या सरकार का ढीला रवैया, गड्ढा मौत का कारण बना हुआ है। गत 16 जनवरी को नोएडा में इंजीनियर युवराज की कार गड्ढे में जा गिरी और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महज 20 दिन बाद ही दिल्ली में जल बोर्ड के एक गड्ढे में बैंककर्मी कमल की बाइक गिर गई। इससे कमल की मौत हो गई। अब ग्रेटर नोएडा में 3 साल का मासूम पानी से भरे एक गहरे गड्ढे में गिर गया। बोलना सीखने से पहले मासूम शासन-प्रशासन की लापरवाही का शिकार हो गया।

दरअसल, दलेलगढ़ निवासी अनिल की बेटी अंजलि कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल सिकंदराबाद (बुलंदशहर) से अपने बेटे देवांश और बेटी के साथ मायके आई थीं। गत शनिवार को गांव के पास स्थित मंदिर में भंडारा चल रहा था, जहां परिवार बच्चे के साथ शामिल होने गया था। इसी दौरान खेलते-खेलते तीन वर्षीय देवांश पास ही बने गहरे गड्ढे के पानी में गिर गया।परिजन और ग्रामीण जब तक बच्चे को बाहर निकालते, तब तक देवांश की सांसें थम चुकी थीं। मासूम की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नोएडा के युवराज मेहता की मौत का जिम्मेदार कौन? SIT की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

गांव के लोगों ने बताया कि यह गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था और बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था। ग्रामीणों का कहना है कि सेक्टर-150 की घटना के बाद भी उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को पत्र देकर ऐसे खतरनाक गड्ढों को भरने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

---विज्ञापन---

मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि दलेलगढ़ गांव में मंदिर के पास एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत होने की सूचना पर प्राधिकरण के संबंधित वर्क सर्कल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम को पता चला है कि यह जमीन गांव के ही किसान के नाम पर दर्ज है। यह सरकारी तालाब नहीं है। इसी जमीन पर गड्ढे में पानी भरा हुआ था।

यह भी पढ़ें: Delhi News: खुले गड्ढे में गिरकर युवक की मौत, रातभर भटकते रहे परिजन, सुबह मिला शव

---विज्ञापन---
First published on: Feb 16, 2026 02:25 PM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola