---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi Flood Video: यमुना के रौद्र रूप से दिल्लीवालों की आफत में आई जान, जानें कहां डूबी सड़कें और मकान?

Delhi Flood Video: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ते ही हालात बेकाबू होने लगे हैं। यमुना किनारे वाले निचले इलाकों में पानी घरों में घुसने लगा है। दिल्ली के लाल किले तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने पहली बार लाल किले तक बाढ़ का […]

---विज्ञापन---

Delhi Flood Video: दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ते ही हालात बेकाबू होने लगे हैं। यमुना किनारे वाले निचले इलाकों में पानी घरों में घुसने लगा है। दिल्ली के लाल किले तक यमुना का पानी पहुंच चुका है। स्थानीय लोगों का तो यहां तक कहना है कि उन्होंने पहली बार लाल किले तक बाढ़ का पानी देखा है।

दिल्ली के पांच इलाकों की बेहाल स्थिति

वजीराबाद के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यमुना नदी उफान पर है और दिल्ली के कई आवासीय इलाकों में पानी प्रवेश कर चुका है।

---विज्ञापन---

दिल्ली लाल किला के आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां के प्रमुख रास्तों पर कई फीट पानी जमा हो गया है। रास्तों को फिलहाल स्थायी तौर पर बंद कर दिया है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के चंदगी राम अखाड़ा चौक इलाके की सड़कों पर बाढ़ का पानी भरा खड़ा है। यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लोग परेशानियों से जूझ रहे हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली के लाल किले के पास बाढ़ वाले इलाके में सीने तक गहरे पानी भर गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिक्शेवाला कैसे पानी को पार करने की कोशिश कर रहा है।

---विज्ञापन---

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके के पास बाढ़ के पानी में पुलिस वैन फंस गई। हालांकि काफी देर की जद्दोजहद के बाद वैन को निकाला गया है।

---विज्ञापन---

हरियाणी के हथिनीकुंड से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में बाढ़ आ गई है। यहां रिहायशी इलाकों में पानी भरा खड़ा है। एएनआई के वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालते दिख रहे हैं।

---विज्ञापन---

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

यमुना बाजार, आईएसबीटी क्षेत्र, मोनेस्ट्री मार्केट, निगमबोध घाट, मजनू का टीला, जोहरी फार्म (ओखला), खड्डा कॉलोनी, बाटला हाउस, बोट क्लब, नीली छतरी मंदिर (ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास), गीता घाट, विश्वकर्मा खड्डा कॉलोनी, गरही मंडू, निचले इलाके (उस्मानपुर, बदरपुर खादर, डीएनडी, मयूर विहार), जगतपुर में मुख्य यमुना रोड, पुराना किला, बेलापुर श्मसान घाट, सराय काले खां, ग्यासपुर जैन मंदिर और मिलेनियम डिपा स्लम एरिया।

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Jul 13, 2023 01:34 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola