---विज्ञापन---

कौन हैं ‘सुचेतना’ से ‘सुचेतन भट्टाचार्य’ बनीं पूर्व CM की बेटी, जिन्हें मिला ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र

Who is Suchetana Bhattacharya in Hindi: सुचेतना भट्टाचार्य ने पिछले साल लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बनने की इच्छा जताई थी।

---विज्ञापन---

Who is Suchetana Bhattacharya in Hindi: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य अब सुचेतन नाम से जानी जाएंगी। मंगलवार को उन्हें ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने सुचेतना से नाम परिवर्तित कर सुचेतन करवा लिया है। सुचेतना लंबे समय से इसकी मांग कर रही थीं। आइए जानते हैं कि पूर्व सीएम की बेटी सुचेतन भट्टाचार्य कौन हैं…

लिंग परिवर्तन करवाने की इच्छा

सुचेतन भट्टाचार्य पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के कद्दावर नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी हैं। पिछले साल उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाने की इच्छा जताई थी। साथ ही ट्रांसजेंडर प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन किया था।

---विज्ञापन---

उनके पिता बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे हैं। पांच दशकों से ज्यादा के राजनीतिक करियर में बुद्धदेव भट्टाचार्य अपने शासनकाल के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। फिलहाल वे बीमारी से जूझ रहे हैं।

---विज्ञापन---

एलजीबीटीक्यू वर्कशॉप में नियमित रूप से हिस्सा लेती रही हैं सुचेतन

सुचेतन भट्टाचार्य लैसबियन गे बायसेक्सुअल ट्रांसजेंडर एलजीबीटीक्यू कार्यशाला में नियमित रूप से हिस्सा लेती रही हैं। उनका कहना था कि उनकी पॉलिटिकल पहचान बड़ी बात नहीं है। वह सामाजिक उत्पीड़न को रोकना चाहती हैं।

पिता को बचपन से ही जानकारी थी

सुचेतन भट्टाचार्य की उम्र 42 साल है। वह शुरू से ही मानसिक रूप से खुद को पुरुष मानती हैं। सुचेतन सर्जरी करवाकर पुरुष बनने पर भी विचार कर रही हैं। सुचेतन ने पिछले साल ये भी दावा किया था कि उनके पिता को बचपन से ही इसकी जानकारी थी।

---विज्ञापन---

पिछले साल उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था- “मैं मेडिकल ट्रांजिशन के बीच में हूं। कानूनी प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। मेरे वोटर, आधार कार्ड और पैन कार्ड में अभी भी मेरा लिंग ‘महिला’ है। मुझे सुचेतना के बजाय सुचेतन भट्टाचार्य के रूप में संबोधित किया जाना चाहिए।”

ये भी पढ़ें: कौन हैं DU की पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

---विज्ञापन---

First published on: Jan 09, 2024 09:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola