कौन हैं DU की पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Who is Dr. Ritu Singh in Hindi: डॉ. ऋतु सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी मांगों को लेकर पिछले कुछ समय से धरने पर बैठी थीं।

Who is Dr. Ritu Singh, former Delhi University professor, detained by Delhi Police

डॉ. ऋतु सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठी थीं।

Who is Dr. Ritu Singh in Hindi: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह को हिरासत में लिया है। उनके साथ डीयू में धरना दे रहे कुछ सहयोगियों को भी हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

डॉ. ऋतु सिंह यहां अपनी कुछ मांगों को लेकर धरने के लिए बैठी थीं। वह वीसी ऑफिस के ताले खोलने को लेकर भी अभियान चला रही हैं। आखिर ऋतु सिंह कौन हैं और उन्हें पुलिस ने क्यों गिरफ्तार किया है, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

डॉ. ऋतु सिंह डीयू की दलित प्रोफेसर हैं। वह डीयू के दौलत राम कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में एडहॉक शिक्षक रह चुकी हैं। ऋतु सिंह ने करीब चार साल पहले यहां की प्रिंसिपल डॉ. सविता रॉय के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे।

जातिगत भेदभाव का आरोप

उन्होंने कहा था कि उन्हें जातिगत भेदभाव के चलते कॉलेज से बाहर कर दिया गया। करीब एक साल तक असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाने के बाद उन्हें हटाया गया। 2020 में उन्होंने प्रिंसिपल की बर्खास्ती को लेकर धरना दिया था। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने धरना दिया था। हालांकि अब ये मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन

क्लास में भाषणबाजी के आरोप

प्रिंसिपल ने जहां ऋतु सिंह पर क्लास में भाषणबाजी और छात्रों के नाखुश होने का आरोप लगाया तो वहीं प्रोफेसर ने तर्क दिया कि प्रिंसिपल ने जिन छात्रों के नाम बताए, वे उन्होंने कभी पढ़ाए नहीं। डॉ. ऋतु सिंह का मामला एससी कमीशन में भी जा चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

संस्थागत हत्या के खिलाफ मोर्चा

हालांकि मंगलवार को एक बार फिर ऋतु सिंह अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर बैठ गईं। जिन्हें बाद में दिल्ली पुलिस ने हटा दिया। ऋतु सिंह संस्थागत हत्या के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी हैं।

विज्ञापन

वह हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या पर भी अभियान चला चुकी हैं। अब दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर ऋतु सिंह’ और ‘दिल्ली पुलिस’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने ये कार्रवाई बिना परमिशन धरना देने पर की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ