हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन है ये शख्स? पं. बंगाल में खुले मंच पर PM मोदी ने छुए पैर, BJP से है खास नाता

बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अनोखा नजारा देखने को मिला। शपथ ग्रहण से पहले पीएम मोदी ने खुले मंच पर एक बुजुर्ग के पैर छुए। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। आइए उस शख्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में शनिवार को शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली। इसके लिए मंच सजा था। मंच पर गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई राज्यों के दिग्गज मुख्य मंत्री मौजूद थे। इसी बीच पीएम मोदी मंच पर आए और एक बुजुर्ग व्यक्ति को सम्मानित किया। शॉल उढ़ाने के साथ ही पीएम मोदी ने उस व्यक्ति के पैर भी छुए। बता दें कि वह शख्स बंगाल में बीजेपी का सबसे पुराना कार्यकर्ताओं से एक है। उनका नाम माखनलाल सरकार है।

98 वर्षीय माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल भाजपा के सबसे वरिष्ठ और दिग्गज जमीनी कार्यकर्ता हैं। 9 मई 2026 को सिलीगुड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में PM मोदी ने मंच पर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जो पार्टी के प्रति उनके दशकों के समर्पण को दर्शाता है। वे जनसंघ के समय से भाजपा से जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के नए CM बने शुभेंदु अधिकारी, दिलीप-अग्निमित्रा समेत 5 नेताओं ने ली मंत्री पद

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने क्यों नहीं की शादी? संपत्ति से लेकर पढ़ाई-लिखाई तक, जानें

साल 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल थे, जिसके लिए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा के जमीनी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। वे भाजपा के शुरुआती दौर के उन नेताओं में से हैं, जिन्होंने कठिन समय में भी संगठन के लिए कार्य किया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, दो डिप्टी मिलने की भी चर्चा

बता दें कि 8 मई को अमित शाह की मौजूदगी में 206 विधायकों की बैठक हुई। 8 प्रस्ताव आए और सभी में सिर्फ शुभेंदु का नाम था। सर्वसम्मति से BJP विधायक दल का नेता चुना गया। jagran.comBJP ने 207 सीटें जीती हैं। शुभेंदु खुद 2 सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। शपथ से पहले शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज दशकों के कुशासन का अंत हो रहा है और विकास, शांति और समृद्धि के ‘डबल इंजन’ वाले दौर की शुरुआत हो रही है। ‘सोनार बांग्ला’ का दौर आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola