बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री होंगे सुवेंदु अधिकारी, दो डिप्टी मिलने की भी चर्चा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया गया है. कई मैराथन बैठकों के बाद बीजेपी आलाकमान ने आखिरकार ये बड़ा फैसला ले ही लिया. चर्चा ये भी है कि दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

Bengal New CM Suvendu Adhikari

Credit: News24

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिर बीजेपी किसे राज्य की कमान सौंपेगी. आखिरकार ये सस्पेंस खत्म हो गया और सुवेंदु अधिकारी को बंगाल के नए मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपी गई. ये फैसला लेने के लिए पश्चिम बंगाल में बीजेपी आलाकमान ने कई मैराथन बैठकें की, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल रहे. गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया. जिसके बाद अब कल सुवेंदु अधिकारी बतौर मुख्यमंत्री शपथ लेंगे. साथ ही दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में BJP विधायक दल के नेता चुने गए सुवेंदु अधिकारी, कल लेंगे CM पद की शपथ

विज्ञापन

अमित शाह ने दी सुवेंदु को बधाई

आपको बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने 17 दिसंबर 2020 को टीएमसी को अलविदा कहा और 20 दिसंबर 2020 को बीजेपी का दामन थाम लिया. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भगवा गमछा पहनाकर बीजेपी में उनका स्वागत किया. आज 8 मई 2026 को उन्हीं अमित शाह ने फिर एक बार सुवेंदु अधिकारी के गले में माला डालकर उन्हें बंगाल में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बनाया. अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया और गले लगकर उन्हें बधाई दी.

सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दी मात

शुरुआत से ही मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे नाम सुवेंदु अधिकारी का रहा. सुवेंदु अधिकारी लंबे समय से बंगाल में बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा बनकर उभरे हैं. इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने भवानीपुर सीट से TMC प्रमुख ममता बनर्जी को मात दी. वहीं, नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी ने भी चुनाव जीता. उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जड़ें मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. बीजेपी ने इस चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत हासिल किया है और पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी को 207 सीटों पर प्रचंड जीत मिली.

कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

पश्चिम बंगाल में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की नई सरकार शपथ लेने वाली है. ये शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. पश्चिम बंगाल में कल सुबह 11 बजे बीजेपी की नई सरकार शपथ लेने वाली है. ये शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज शामिल होंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ