क्रिकेट के महाकुंभ यानी T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है. इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए फैंस में मची होड़ को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है. मुंबई और पुणे के क्रिकेट प्रेमियों की ‘एक्स्ट्रा डिमांड’ को पूरा करने के लिए अहमदाबाद के लिए विशेष ट्रेनों का ऐलान किया गया है.
रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का रूट ऐसे बनाया है कि मुंबई और आसपास के इलाकों से आने वाले फैंस को कोई दिक्कत न हो. ये ट्रेनें मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद, बांद्रा टर्मिनल से अहमदाबाद, अहमदाबाद से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और अहमदाबाद से पुणे के बीच चलेंगी.
In view of the T-20 World Cup Final match between India and New Zealand on 8 March 2026, at Ahmedabad, Western Railway is running special trains between Mumbai and Ahmedabad as well as from Pune to Ahmedabad for the convenience of cricket fans.
— Western Railway (@WesternRly) March 7, 2026
Through these trains, fans will… pic.twitter.com/SIzoooSJIs
इन ट्रेनों का शेड्यूल पूरी तरह से क्रिकेट फैंस की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेनों का प्रस्थान समय इस तरह तय किया गया है कि मुंबई बेल्ट से निकलने वाले फैंस रविवार को समय रहते अहमदाबाद पहुंच सकें. कुछ ट्रेनें रविवार सुबह की भी प्लान की गई हैं, ताकि फैंस सीधे स्टेडियम पहुंचकर मैच का आनंद ले सकें.
यह भी पढें : IND vs NZ: फाइनल में खेलेंगे अभिषेक शर्मा! ये खिलाड़ी होगा बाहर? भारत की प्लेइंग XI को लेकर आया बड़ा अपडेट
सिर्फ जाने ही नहीं, बल्कि मैच के बाद घर वापसी के लिए भी रेलवे ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. रिटर्न ट्रेनों की टाइमिंग मैच खत्म होने के बाद रखी गई है. इससे फैंस को अहमदाबाद में रुकने की चिंता नहीं होगी और वे रात में ट्रेन पकड़कर आराम से सोमवार सुबह तक मुंबई या पुणे पहुंच सकेंगे.
यह भी पढें : IND vs NZ: फाइनल में ‘फ्लॉप’ हुए ये 4 स्टार, तो टीम इंडिया की पक्की है हार! अब कमबैक जरूरी
बता दें, अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के चलते होटलों के किराए आसमान छू रहे हैं और फ्लाइट टिकट भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुके हैं. ऐसे में रेलवे की ये स्पेशल ट्रेनें मध्यमवर्गीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं.










