कोटा एयरपोर्ट का शिलान्यास… PM मोदी ने की ओम बिरला की जमकर तारीफ - 'मुस्कुराकर कड़वे बोल भी झेल लेते हैं स्पीकर'

लोकसभा में हंगामे और कड़वाहट भरे माहौल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ओम बिरला पक्ष और प्रतिपक्ष से ऊपर उठकर काम करते हैं.

Pm Modi Kota

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित पूरे हड़ौती क्षेत्र के लिए एक नई आशा और नई उपलब्धि का दिन है. इस मौके पर पीएम मोदी ने न केवल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का महत्व बताया, बल्कि कोटा के सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

कोटा के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

पीएम मोदी ने कहा कि रेल और सड़क के बाद अब हवाई कनेक्टिविटी का यह नया अध्याय कोटा के विकास को और गति देगा. उन्होंने विश्वास जताया कि यह एयरपोर्ट पूरे हाड़ौती क्षेत्र और आसपास की झीलों के लिए प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा. पीएम ने कोटा में IIIT के नए कैंपस और सड़कों के विस्तार का जिक्र करते हुए कहा कि इन प्रयासों से कोटा के लोगों का जीवन बेहतर बनेगा.

विज्ञापन

‘ओम बिरला शानदार सांसद और बेहतरीन अध्यक्ष’

पीएम मोदी ने ओम बिरला के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ‘ओम बिरला जितने शानदार सांसद हैं, उतने ही बेहतरीन लोकसभा अध्यक्ष भी हैं. वे संविधान और संसदीय प्रणाली के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं. पीएम ने कहा कि शायद ‘शिक्षा की नगरी’ से आने का ही प्रभाव है कि वे एक अच्छे मुखिया की तरह सबको साथ लेकर चलते हैं.

‘अहंकारी उत्पातियों को भी मुस्कुराहट से संभालते हैं’

लोकसभा में हंगामे और कड़वाहट भरे माहौल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ओम बिरला पक्ष और प्रतिपक्ष से ऊपर उठकर काम करते हैं. उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी कुछ बड़े घरानों के अहंकारी और उत्पाती लोग सदन में हुड़दंग करते हैं, लेकिन बिरला जी सदन के मुखिया की तरह सबको संभालते हैं. वे किसी को अपमानित नहीं करते और सबके कड़वे बोल भी मुस्कुराते हुए झेल लेते हैं.’

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने अंत में कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से विकास की संभावनाओं में तेजी आती है और कोटा एयरपोर्ट इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ