---विज्ञापन---

देश angle-right

‘वो मेरी छोटी बहन, लेकिन…’, बंगाल दौरे पर गईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू क्यों हुईं ममता बनर्जी से नाराज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब भी राष्ट्रपति आते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्री आते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री मैडम नहीं पहुंचीं. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया.

---विज्ञापन---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को इंटरनेशनल संथाल काउंसिल में हिस्सा लेने के लिए बंगाल पहुंचीं. अपने बंगाल दौरे के दौरान राष्ट्रपति बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से नाराज दिखीं. उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर भी की. राष्ट्रपति ने ममता बनर्जी के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने पर दुख जताया. इसके अलावा उनकी मुख्य नाराजगी कार्यक्रम स्थल को लेकर थी.

इस कॉन्फ्रेंस को सिलीगुड़ी महकमा परिषद के फांसीदेवा क्षेत्र में आयोजित करवाया गया था. राष्ट्रपति का कहना है कि यह जगह बहुत छोटी थी और यहां संथाली लोग पहुंच ही नहीं पाए. कार्यक्रम के बाद वह एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधाननगर मैदान पहुंचीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : TMC ने राज्यसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, लिस्ट में पूर्व DGP और एक फेमस एक्ट्रेस

विधाननगर मैदान पहुंचकर राष्ट्रपति ने हैरानी जताते हुए कहा कि मुझे बताया गया था कि यह जगह छोटी है, इसलिए फांसीदेवा में कॉन्फ्रेंस रखी गई. राष्ट्रपति ने कहा कि लेकिन मैंने यहां आकर देखा कि जिस जगह को छोटी बताया गया था यहां तो पांच लाख लोग इकट्ठा हो सकते हैं. लेकिन पता नहीं, हमें वहां क्यों ले गए? मुझे नहीं पता कि प्रशासन के मन में क्या आया कि वहां कार्यक्रम किया गया, जहां संथाल लोग ज्यादा ना जा पाएं. हो सकता है कि प्रशासन सोच रहा होगा कि ज्यादा संथाली लोग ना पहुंचें और राष्ट्रपति ऐसे ही आएं और घूमकर चली जाएं. लेकिन मैं बहुत दुखी हूं.

---विज्ञापन---

साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर नाराजगी जताते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जब भी राष्ट्रपति आते हैं तो मुख्यमंत्री और मंत्री आते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री मैडम नहीं पहुंचीं. राज्यपाल का तो तबादला हो गया है. मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया. मैं भी बंगाल की ही बेटी हूं. ममता मेरी छोटी बहन हैं. किसी बात का गुस्सा होगा, इसलिए वहां कार्यक्रम किया. लेकिन कोई बात नहीं, कोई गिला शिकवा नहीं है.

First published on: Mar 07, 2026 06:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola