Abhishek Sharma

IND vs NZ: फाइनल में खेलेंगे अभिषेक शर्मा! ये खिलाड़ी होगा बाहर? भारत की प्लेइंग XI को लेकर आया बड़ा अपडेट

T20 World Cup 2026 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मुकाबले में लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचना चाहेगी. हालांकि, फाइनल से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर काफी चर्चा हो रही है. भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा इस वर्ल्ड कप में अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. टी20 क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज इस टूर्नामेंट में लगातार तीन बार डक का शिकार हुए और उनका बल्ला लगभग खामोश ही रहा है.

विज्ञापन

सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, जिससे उनके फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में फाइनल मैच के लिए उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किए जाने के अटकलें लगाई जा रही थी. लेकिन अब रिपोर्ट के सामने आई है कि अभिषेक न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में खेलेंगे. उन्हें उसी तरह बैक किया जा रहा है जैसे 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली को किया गया था. कोहली भी पिछले टी20 वर्ल्ड कप में खराब फार्म से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने फाइनल में 76 रनों की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं, मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को फाइनल की प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ