बंगाल की वोटर लिस्ट से कटे 58 लाख नाम, ECI ने जारी की SIR ड्राफ्ट लिस्ट; सियासी बवाल के आसार

West Bengal Draft Voter List: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का पहला फेज पूरा हो गया है और आज दूसरे फेज के तहत आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है, जिसका डेटा भी सामने आ गया है. SIR के बाद पश्चिम बंगाल की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से करीब 58 लाख लोगों के नाम कटेंगे.

voter list | election commission | sir

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण फरवरी 2026 तक चलेगा.

विज्ञापन

West Bengal Draft Voter List: पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण के तहत आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हुई. राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी के अनुसार, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 5820898 वोटरों के नाम कटे हैं. 2416852 मृत वोटरों, 1220038 लापता वोटरों, 1988076 ट्रांसफर वोटरों, 138328 डुप्लीकेट वोटरों और 57604 अन्य वोटरों के नाम भी ड्राफ्ट रोल से कटे हैं. 27 अक्टूबर तक पश्चिम बंगाल में वोटरों की कुल संख्या 76637529 थी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस का बड़ा फैसला, राजभवन का नाम बदलकर किया ‘लोक भवन’

विज्ञापन

इन विधानसभा क्षेत्रों से कटे हैं नाम

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 44787, नंदीग्राम में 10599, चौरंगी में 74553, जोड़ासांको में 72400, कोलकाता पोर्ट में 63730 वोटरों के नाम कटे हैं. गत 11 दिसंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण का पहला फेज खत्म हुआ है. दूसरा फेज आज 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है. आज ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होने के बाद लोग 31 जनवरी तक ड्राफ्ट रोल पर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे, जिन्हें दूर करके फरवरी महीने में फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी.

सवा करोड़ फॉर्म में मिली विसंगतियां

पश्चिम बंगाल में SIR पर्यवेक्षक के लिए नियुक्त सुब्रत गुप्त ने बताया कि 58 लाख से ज्यादा नाम कटे हैं. इसके बावजूद एक करोड़ 35 लाख से ज्यादा लोगों को फॉर्म में विसंगतियां मिली हैं. इन फॉर्म को फर्जी नहीं कह सकते हैं, क्योंकि हो सकता है कि फॉर्म भरते समय गलतियां की गई हों. इसलिए एक-एक फॉर्म चेक किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर फॉर्म भरने वाले को बुलाया जा सकता है. राज्य चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट देख सकते हैं.

विज्ञापन

4 नवंबर से 12 राज्यों में जारी है SIR

बता दें कि भारतीय चुनाव आयोग (ECI) वोटर लिस्ट अपडेशन के लिए देश के 12 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करा रहा है, जिसका ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने 27 अक्टूबर को किया था. 4 नवंबर से शुरू हुआ SIR का पहला फेज 4 दिसंबर को पूरा होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसकी तारीख बढ़ा दी गई. फाइनल वोटर लिस्ट फरवरी 2026 में जारी होगी. SIR 9 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, बंगाल शामिल में और 3 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, पुडुचेरी में हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ