---विज्ञापन---

अलर्ट! 10 राज्यों में भयंकर ठंड, 5 राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। उत्तर भारत के बाकी राज्य ठंड की चपेट में हैं। 5 समुद्र तटीय राज्यों में अगले 5 दिन बारिश होने की चेतावनी है। जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। आइए जानते हैं कि देशभर के मौसम को लेकर ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

Today Weather Update 14 November: पूरा देश अब ठंड की चपेट में है। उत्तर भारत में घना कोहरा छाने लगा है। दिल्ली-NCR में भी बीते दिन सीजन की पहली धुंध छाई, लेकिन आज सुबह न धुंध दिखी और न ही ठंड का अहसास हुआ। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 नवंबर तक के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक अगले 5 दिन केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी में भारी बारिश होने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश में 18 नवंबर को, केरल में 19 नवंबर तक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 नवंबर को बारिश हो सकती है। पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाने की चेतावनी है। वहीं जम्मू कश्मीर में पिछले 2 दिन गुरेज वैली, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ी है। आइए जानते हैं कि अगले 5 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी तमिल के पास दक्षिण पश्चिम और निकटवर्ती पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले हिस्से में उत्तरी तमिलनाडु से दूर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है। एक ऊपरी हवा वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन निचले वायुमंडल में केरल तट से दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर पर स्थित है।

इसके साथ-साथ एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ चल रहा है, जिसके एक्टिव होने से आज और कल केरल, तमिलनाड़ु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और पुडुचेरी में कुछ स्थानों पर छिटपुट गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होगी और बिजली चमकेगी। कराईकल, यनम, रायलसीमा, माहे में भी बादल बरसेंगे। 19 नवंबर तक ऐसा मौसम बना रहेगा। वहीं पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में आज और कल घना कोहरा छाएगा। 20 नवंबर तक इन राज्यों में बारिश होने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण से हालात खराब है। आज राजधानी का AQI 434 है। 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 से 500 के बीच बना हुआ है। दिल्ली की हवा बिल्कुल भी सांस लेने लायक नहीं है। बीते दिन राजधानी में सीजन का पहला कोहरा छाया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को जीरो विजिबिलिटी रही। वहीं न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री गिरकर सामान्य से 3 डिग्री ऊपर 17 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

---विज्ञापन---

यह सीजन का अब तक सबसे कम तापमान रहा। मंगलवार को यही तापमान 17.9 डिग्री थ। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और तापमान 27.8 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे पारा गिरेगा और ठंड का अहसास होगा।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Nov 14, 2024 06:56 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola