Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में अगले 48 घंटे होगी आफत की बारिश तो यहां बढ़ेगी शीतलहर

Aaj Ka Mausam, Delhi-NCR Weather, Monsoon Update, Skymet Weather, Today Weather Update, Weather Alert, Weather Forecast, weather update today
विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के बीच पहाड़ियों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान का पारा लगातार लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि कई इलाकों में दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही शीतलहर चल रही है। इससे प्रभावित इलाके के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।

दरअसल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के बीच अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Weather) में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

इस बीच मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर तो अभी से कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

उत्तर भारत में जहां लगातार ठंड बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के राज्यों में आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। दरअसल बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरे दबाव में बदल गया है और आज चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ (Mandous) में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार जैसे दक्षिणी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की से भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आज से 11 दिसंबर के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकता है। वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह समेत कई इलाकों में हल्की से भारी के आसार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ