'Mandous' तूफान को लेकर तमिलनाडु के तीन जिलों में रेड अलर्ट, कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका

Cyclone Mandous
विज्ञापन

Cyclone Mandous: मांडौस तूफान के को लेकर तमिलनाडु के तीन जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट किए जाने वाले जिलों में चेंगलपट्टू, विल्लुपुरम और कांचीपुरम शामिल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के कारण उत्तरी तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहेगा और उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के आस-पास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच महाबलीपुरम के आसपास से 65-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा।

Advertisment

विज्ञापन

बयान में कहा गया है, “10 दिसंबर 2022 को उत्तर तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश कम होने की संभावना है।” इससे पहले, ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन ने एहतियाती उपाय जारी किए और अगली सूचना तक सभी पार्कों और खेल के मैदानों को बंद करने का आदेश दिया।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन कमिश्नर ने मांडोस साइक्लोन को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ