Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के आज भी हिमपात के साथ-साथ बरसा के आसार है। इसका असर उत्तर भारत में साफ तौर दिख रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में लगतार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत के कई राज्यों में असर आज भी बारिश की संभावना है।
वहीं दक्षिण राज्यों में हो रही बारिश के बीच पहाड़ियों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों के तापमान में कमी देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, समेत कई राज्यों में तापमान का पारा तेजी से नीचे लुढ़कता जा रहा है। आलम यह है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में ही देश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इससे लोगों की मुश्किलें लगतार बढ़ती दिख रही है।
दरअसल जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले कई दिनों लगातार बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी (Snowfall) के साथ बारिश के आसार हैं। इस बीच पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान व इससे सटे इलाकों से आगे बढ़ने की संभावना के बीच अगले तीन-चार दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।
वहीं पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवाओं का असर मैदानी क्षेत्रों पर साफ देखा जा रहा है। मैदानी इलाकों तेजी से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर (Aaj Ka Mausam) में ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा। हालांकि, अभी भी ठंड उतनी नहीं है जितनी दिसंबर के महीने में आमतौर पर होती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को अभी कड़कड़ाती ठंड के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
इस बीच मैदानी इलाकों में सुबह-शाम को धुंध पड़ने और पहाड़ों में प्रातः काल पाला पड़ने की संभावना है। कई जगहों पर तो अभी से कोहरे की मार भी पड़ने लगी है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिससे यातायात काफी प्रभावित हो रहा है। कोहरे की सबसे ज्यादा मार लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ रही है। कोहरे के कारण ट्रेनें भी लेट हो रही है। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर (Skymet Weather) के मुताबिक तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर हल्कि से भारी बारिश की संभावना है। मध्यम हवाओं के कारण दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में रहेगा।
संबंधित खबरें
मुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
3 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
3 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
6 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
10 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
13 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
13 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
14 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines