Former PM Daughter-In-Law Video Viral: मरने के लिए मेरी डेढ़ करोड़ की कार ही मिली। मरना है तो किसी बस के नीचे आकर मरो, कहते हुए पूर्व प्रधानमंत्री की बहू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना मैसूर की है और महिला पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की बहू और एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना है। वीडियो में वे एक बाइक सवार पर भड़कती नजर आईं। वे उसे खूब खरी-खोटी सुना रही हैं। उसकी खूब क्लास लगाती हैं। उसे बेइज्जत कर रही हैं, क्योंकि बाइक सवार ने उनकी कार में टक्कर मार दी थी। उन्होंने बाइक सवार पर लग्जरी कार डैमेज करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने बाइक सवार पर दर्ज की FIR
वीडियो में भवानी रेवन्ना बाइक सवार से कहती नजर आईं कि उनकी कार डेढ़ करोड़ की है और उसे मरने के लिए उनकी कार ही मिली। उसे मरना ही है तो वह किसी बस के नीचे आकर मर जाए। कार को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? कार डैमेज हो गई है, इसका पैसा कौन भरेगा। भवानी रेवन्ना के ड्राइवर मंजूनाथ ने बाइक सवार शिवन्ना के खिलाफ पुलिस को शिकायत भी दी है। पुलिस ने भी तुरंत शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बाइक सवार के खिलाफ CRPC की धारा 157 के तहत मैसूर जिले के सालिग्राम पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई जारी है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
लोगों ने घटना को काफी शर्मनाक बताया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विवाद होता देखकर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन भवानी के तेवर देखकर किसी की भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई। बाइक सवार भी अपने बचाव में कुछ नहीं कह पाया, क्योंकि वे पुलिस बुला चुकी थीं। पुलिस ने भी केस दर्ज करने में देर नहीं लगाई, लेकिन इन सभी के बीच एक शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसे देखकर लोगों ने कमेंट किया कि भवानी जी को शर्म आनी चाहिए। एक गरीब मजदूर के साथ इतना दुर्व्यवहार कर रही है, क्या उसने जानबूझ कर कार में टक्कर मारी, जो इतना बेहइज्जत किया जा रहा है। बेचारा डर के मारे कुछ कह भी नहीं पाया।
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
52 secs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
44 mins ago'IB कर रही पीछा...', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- डिटेन कर सकते
1 hr ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
9 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
10 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
12 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
13 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
14 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
14 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines