नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आंतरिक सुरक्षा के पर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 8 साल में उठाए गए कठोर कदमों की वजह से आतंकी घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आई है। अनुराग ठाकुर ने न्यूज़ 24 से एक्सक्लूसिव बातचीत में दावा किया कि आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार के तरफ से उठाए गए कदमों की वजह से 2014 के बाद से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आई है।
80 प्रतिशत की गिरावट आई
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नॉर्थनीस्ट के प्रति सरकार की गंभीरता का परिणाम है कि पूर्वोत्तर राज्यों में उग्रवादी हिंसा में भी 80 प्रतिशत की गिरावट आई है। अनुराग ठाकुर ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई हमेशा जारी रहेगी। अनुराग ठाकुर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ भारत का मिशन देश और विदेश हर जगह जारी है। पूरी दुनिया के देशों को प्रधानमंत्री आतंकवाद के मुद्दे पर एक तरह के एक्शन की बात करते हैं।
और पढ़िए- शख्स ने 2 साल के बेटे को फर्स्ट फ्लोर से नीचे फेंका, खुद तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
आतंकियों की फंडिंग पर प्रहार किया
इतना ही नही अनुराग ठाकुर ने कहा कि आतंकियों को मिलने वाले फंडिंग सिस्टम पर सरकार ने मजबूती से प्रहार किया है। जिससे आतंकी संगठनों की कमर टूटी है और वही सीमा पर बैठे उनके आका बिलबिला रहे हैं। टेरर फाइनेंसिंग के मामले में देश में कड़ा और तेज एक्शन का प्रभाव है कि दोष साबित होने की दर अब 94 प्रतिशत रही है। चीन के मुद्दे पर राहुल गांधी के आरोप पर,अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी पहले चीन के साथ अपनी और अपनी पार्टी के संबंधों का ब्योरा समझाएं। अनुराग ने कहा कि भारत के जमीन का एक टुकड़ा भी किसी ने नहीं हड़पा है,कोशिश कई बार होती है लेकिन हमारी सरकार के साथ साथ हमारी सेना की प्रतिबद्धता मजबूत है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
7 mins ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
40 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
48 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines